Redmi Note 9 Pro Max खरीदने का एक और मौका, आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी सेल

Redmi Note 9 Pro Max तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा, वो कलर हैं- ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक। ऑफर्स की बात करें, तो इसमें Airtel के 298 रुपये और 398 रुपये अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा ऑफर मिल रहा है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 15 जुलाई 2020 10:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • 5,020mAh बैटरी है इस रेडमी फोन की खासियत
  • फोन की कीमत में हाल ही में हुई थी बढ़ोतरी

Amazon और Xiaomi India वेबसाइट पर शुरू होगी सेल

Redmi Note 9 Pro Max की सेल आज एक बार फिर भारत में शुरू की जा रही है। यह सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon और Xiaomi India की वेबसाइट पर शुरू होगी। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स स्मार्टफोन मार्च में Redmi Note 9 Pro के साथ लॉन्च किया गया था, तब से लेकर अब तक कई बार यह फोन फ्लैश सेल के द्वारा खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इस स्मार्टफोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 5,020 एमएएच की बैटरी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। यह फोन तीन कलर और स्टोरेज वेरिएंट में खरीद के लिए उपलब्ध है।
 

Redmi Note 9 Pro Max price, sale offers

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी की कीमत 19,999 रुपये ही है। यह सभी मॉडल आप आज दोपहर 12 बजे Amazon और Xiaomi India की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Redmi Note 9 Pro Max तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा, वो कलर हैं- ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक। ऑफर्स की बात करें, तो इसमें Airtel के 298 रुपये और 398 रुपये अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा ऑफर मिल रहा है। वहीं, अमेज़न प्राइम सदस्यों को Amazon Pay ICICI Bank Credit Card के माध्यम से इस स्मार्टफोन को खरीदने पर 5 प्रतिशत छूट प्राप्त होगी।

जैसे कि हमने बताया शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने इस स्मार्टफोन को मार्च में लॉन्च किया था।
Advertisement
 
E
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.