Redmi Note 9 Pro Max खरीदने का है प्लान, अगली फ्लैश सेल इस दिन

Mi.com और Amazon.in के जरिए Redmi Note 9 Pro Max की खरीद पर सभवत: कुछ ऑफर्स की पेशकश भी की जाएगी। उम्मीद है कि स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे सेल पर आएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 मई 2020 18:58 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max मार्च में 14,999 रुपये शुरुआती कीमत में हुआ था लॉन्च
  • हालांकि GST में बढ़ोतरी के बाद इसकी शुरुआती कीमत 16,499 रुपये हो गई है
  • रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की अगली फ्लैश सेल अगले हफ्ते होगी

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत 16,499 रुपये से शुरू होती है

Redmi Note 9 Pro Max की अगली फ्लैश सेल Amazon India और Mi.com के जरिए अगले हफ्ते होगी। इसकी जानकारी Xiaomi इंडिया के बॉस मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर दी है। जैन ने यह भी कहा कि फोन की दूसरी बिक्री मिनटों में समाप्त हो गई। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को मार्च में रेडमी नोट 9 प्रो के साथ लॉन्च किया गया था। Redmi Note 9 Pro Max तीन रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,020mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। यदि आप इसे आज यानी 27 मई की फ्लैश सेल में नहीं खरीद पाए तो निराश न होए। हम यहां आपको रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की अगली फ्लैश सेल की जानकारी दे रहे हैं।
 

Redmi Note 9 Pro Max next sale date, price in India

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेल Mi.com और Amazon.in पर अगले हफ्ते शुरू होगी। जैन ने सेल की सटीक तारीख और समय की जानकारी नहीं दी है, लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि Redmi Note 9 Pro Max की अगली सेल बुधवार, 3 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी और स्टॉक खत्म होने तक चलेगी।
Advertisement
 

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत पिछले महीने बढ़ा दी गई थी। इसका कारण जीएसटी दर में वृद्धि थी। अब रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये (1,500 रुपये की वृद्धि) है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 19,999 (1,000 रुपये की वृद्धि) है। यह ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा। Mi.com और Amazon.in के जरिए Redmi Note 9 Pro Max की खरीद पर संभवत: कुछ ऑफर्स की पेशकश भी की जा सकती है।
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।
Advertisement

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।


Advertisement
रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.