Redmi Note 9 Pro Max की सेल आज एक बार फिर से, यहां से खरीदें

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्मार्टफोन पर GST दर बढ़ने की वजह से इन तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत को बदला गया था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 जून 2020 08:59 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max की सेल दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर शुरू होगी
  • 16,999 रुपये से शुरू होती है रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की भारत में कीमत
  • रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में होल-पंच डिस्प्ले दिया गया है

फोन ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में है उपलब्ध

Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज Amazon India और Mi.com आयोजित की जा रही है, जो कि दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बता दें, इससे पहले इस स्मार्टफोन के लिए दो बार फ्लैश सेल आयोजित की जा चुकी है, यह इस फोन की तीसरी सेल है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के लिए ग्राहकों के बीच कुछ ऐसा क्रेज हैं कि सेल शुरू होते ही कुछ ही समय में फोन आउट-ऑफ-स्टॉक हो जाता है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 16,499 रुपये है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स में आपको 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

Redmi Note 9 Pro Max next sale date, price in India

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 6 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्मार्टफोन पर GST दर बढ़ने की वजह से इन तीनों ही स्मार्टफोन की कीमत को बदला गया था। 6 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की भारत में कीमत 16,499 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 19,999 रुपये है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स फोन तीन कलर विकल्प में उपलब्ध होगा, ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक। Mi.com और Amazon.in पर स्मार्टफोन की खरीद पर संभवत: कुछ ऑफर्स भी मिल सकते हैं, जिसमें Airtel के 298 रुपये और 398 रुपये के अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा बेनेफिट्स शामिल होगा।
 
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  3. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  4. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  9. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.