Redmi Note 9 Pro में है कितना दम? पहली नज़र में...

Xiaomi Redmi Note 9 Pro को आप 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। रेडमी नोट 9 प्रो का हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है।

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 16 मार्च 2020 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 9 Pro में Android 10 पर आधारित MIUI 11 शामिल है
  • फोन 960fps स्लो-मोशन वीडियो के साथ ही 4K 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है
  • शाओमी ने रेडमी नोट 9 प्रो में Snapdragon 730G प्रोसेसर दिया है

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है

Xiaomi की लोकप्रियता और आपार सफलता के पीछे कंपनी की बजट रेडमी सीरीज़ का बहुत बड़ा हाथ है। कंपनी अपने बजट फोन को लगातार नए आधुनिक फीचर्स से लैस बना रही है और प्रभावित करने वाली बात यह है कि इन फोन की कीमत को भी काफी हद तक कम रखा जा रहा है। रेडमी की एक बड़ी और लोकप्रिय सीरीज़ 'रेडमी नोट सीरीज़' है, जो कम कीमत में बेहतरीन कैमरा, बड़ी बैटरी, हाई-क्वालिटी स्क्रीन जैसे हार्डवेयर फीचर्स से लैस आती है। इसी सीरीज़ का नया सदस्य Redmi Note 9 Pro है, जो हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसमें कोई शक नहीं है कि शाओमी फैन्स इस फोन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। जाहिर सी बात है कि Redmi Note 7 Pro के मुकाबले कंपनी ने Redmi Note 8 Pro को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया था और अब फैन्स यह भी जानना चाह रहे होंगे कि शाओमी ने रेडमी नोट 8 प्रो के मुकाबले रेडमी नोट 9 प्रो को कितने बड़े बदलावों के साथ पेश किया है।

इस समय मार्केट में रेडमी नोट 9 प्रो को Realme 6 सीरीज़ और Samsung की लेटेस्ट एम-सीरीज़ से सीधी टक्कर मिलेगी, जो स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के मामले में रेडमी नोट 9 से ज्यादा अलग नहीं हैं। ऐसे में हमें Redmi Note 9 Pro और उसके प्रतिद्वंदियों के बीच छोटी-छोटी स्पेसिफिकेशन का अंतर निकालने के बजाय यह देखना होगा कि कम कीमत में नया फोन पूर्ण पैकेज के रूप में कितना बेहतर है।
Advertisement


सबसे पहले Redmi Note 9 Pro के डिज़ाइन से शुरुआत करते हैं। शाओमी ने इस फोन को अपनी ‘ऑरा बैलेंस' डिज़ाइन शैली के साथ बाज़ार में उतारा है, जिसमें पैटर्न और ग्रेडिएंट फिनिश को हटा कर इस बार सिंपल और प्लेन फिनिश दी गई है। फोन के बैक में चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें फ्लैश को भी सेट किया है। पीछे की ओर बीचो-बीच रेडमी का लोगो है। शाओमी के मुताबिक, फोन के वज़न को बराबर बाटा गया है, जिससे यह हाथ में भारी महसूस नहीं होता।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो ऑरोरा ब्लू, इंटरस्टैलर ब्लैक और ग्लेशियर व्हाइट रंग के विकल्पों में पेश किया गया है। इसकी फिनिश काफी चमकदार और रिफ्लैक्ट करने वाली है। यहां तक कि हमारी ऑरोरा ब्लू यूनिट बॉक्स में दिखाई तस्वीर के मुकाबले ज्यादा चमकदार दिखाई देती है। यह फिनिश उंगलियों के निशान को आसानी से पकड़ती है। फोन का फ्रेम पॉलीकार्बोनेट से बना है।

कुल मिला कर Redmi Note 9 Pro प्रीमियम फील होता है। हालांकि डिवाइस हाथ में पकड़ने में और इस्तेमाल करने में आरामदायक नहीं है। फोन 8.8 मिलिमीटर मोटा है और इसका वज़न 209 ग्राम है, जो बेशक भारी है। अच्छी बात यह है कि फोन का बैक ज्यादा फिसलन भरा नहीं है।
Advertisement

इस फोन के आगे और पीछे गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इसके बड़े आकार और ज्यादा वज़न का श्रेय काफी हद तक इसमें शामिल 6.67-इंच की स्क्रीन और 5020 एमएएच क्षमता की बैटरी को जाता है। यह रेडमी नोट सीरीज़ में अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन और बैटरी है।
Advertisement

Xiaomi ने फोन पर 60 हर्ट्ज़ का 1080x2400 पिक्सल IPS LCD पैनल का इस्तेमाल किया है, जो थोड़ा आश्चर्यचजनक है, क्योंकि इस समय प्रतिस्पर्धी हाई रिफ्रेश रेट पर जोर दे रहे हैं। शाओमी ने Gadgets360 को बताया कि यह गैर-जरूरी फीचर है, जिसे बहुत से लोग महसूस भी नहीं कर सकते। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर हाई-एंड नहीं है। यहां  शाओमी और रियलमी ने अलग-अलग राह अपनाई है, ऐसे में दोनों में अंतर का पता लगाना काफी दिलचस्प होगा। इसका हम Redmi Note 9 Pro के रिव्यू में पता लगाएंगे।
 

फ्रंट कैमरा फोन की स्क्रीन पर दिए होल-पंच पर सेट किया गया है। यह कटआउट डिस्प्ले के बीच में दिया गया है और निसंदेह यह काफी बड़ा है। फोन के दायीं ओर पावर बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है, जो कुछ हद बायें हाथ के यूज़र्स को निश्चित तौर पर पसंद नहीं आएगा। वॉल्यूम बटन पावर बटन के ऊपर रखे गए हैं। हाथ में पकड़े समय वॉल्यूम बटन तक आसानी से अंगूठे को पहुंचाना मुश्किल होता है।
Advertisement
 

आपको नीचे की तरफ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर और 3.5 एमएम ऑडियो सॉकेट मिलता है। बायीं ओर दिए गए ट्रे में दो नैनो-सिम के साथ-साथ एक माइक्रोएसडी कार्ड भी दिया गया है। Xiaomi का ट्रेडमार्क इन्फ्रारेड एमिटर टॉप पर दिया गया है।

हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन पर आते हैं। शाओमी का कहना है कि नया Snapdragon 720G प्रोसेसर अच्छे से काम करता है और यह 600-सीरीज़ स्नैपड्रैगन चिपसेट के मुकाबले काफी बेहतर अपग्रेड है। Redmi Note 9 Pro को आप 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका हाई-एंड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 15,999 रुपये है।

आपको बॉक्स में 18 वॉट चार्जर मिलता है और रेडमी नोट 9 प्रो स्टैंडर्ड USB पावर डिलीवरी चार्जर को भी सपोर्ट करता है। एक और दिलचस्प बात यह है कि फोन भारतीय NavIC उपग्रह नेविगेशन प्रणाली का समर्थन करता है। इसके अलावा फोन वाई-फाई एसी और ब्लूटूथ 5, Android 10 पर आधारित MIUI 11 के साथ आता है।

Xiaomi Redmi Note 9 Pro में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा आता है, जिसमें नए Samsung Isocell GM2 सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का कहना है कि उसने भारतीय यूज़र्स के लिए इस सेंसर के कलर प्रोफाइल में बदलाव किए हैं। इस कैमरे में f/1.79 अपर्चर है और यह 960fps स्लो-मोशन वीडियो के साथ ही 4K 30fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। अन्य तीन कैमरों में 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा, 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। आपको फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।
 

रेडमी नोट 9 प्रो को कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो नियमित रूप से स्टोरीज़ और टिक-टॉक वीडियो पोस्ट करते हैं। फ्रंट और रियर कैमरे के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन, 21: 9 आस्पेक्ट रेशियो का विकल्प और कंट्रास्ट और सैचुरेशन को बढ़ाने के लिए प्रो कलर विकल्प है।

इन सब फीचर्स और कीमत के हिसाब से यह फोन एक बेहतरीन डील महसूस होता है और हम यह समझ सकते हैं कि क्यों Xiaomi ने कुछ ऐसी फीचर्स को नज़रअंदाज किया है, जो अन्य ब्रांड्स अपने फोन में देते हैं। यदि आप इस फोन में थोड़ी कमी महसूस करते हैं, तो शाओमी ने मार्केट में इस फोन के साथ Redmi Note 9 Pro Max को भी लॉन्च किया है, जो लगभग समान है, लेकिन आपको 64-मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 33 वॉट फास्ट चार्जिंग (चार्जर समेत) और अधिक रैम देता है।

रेडमी नोट 9 प्रो की परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर, यूज़ेबिलिटी, कैमरा, बैटरी लाइफ और अन्य हार्डवेयर और फीचर्स की अधिक जानकारी के लिए हमारे रिव्यू का इंतज़ार करें और Gadgets 360 पर बने रहें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  2. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  3. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  4. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  9. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  10. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.