Redmi Note 9 सीरीज़ में जल्द जुड़ सकता है 120Hz रिफ्रेश रेट वाला मॉडल

इसी टिप्सटर की एक रिपोर्ट बुधवार को समाने आई थी, जहां उसने दावा किया था कि Redmi Note 9 के एक मॉडल को हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 5 नवंबर 2020 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 सीरीज़ में जल्द एक नया मॉडल जुड़ सकता है
  • 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले से लैस होने का दावा
  • पहले भी एक रेडमी नोट 9 मॉडल को लेकर समाने आ चुका है लीक

Redmi Note 9 सीरीज़ के नए मॉडल में 108-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर मिल सकता है

Redmi Note 9 जल्द 120Hz रिफ्रेश रेट और AdaptiveSync तकनीक वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। एक टिप्स्टर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर कुछ जानकारी साझा की है, जिसमें दावा किया गया है कि नए रेडमी नोट 9 सीरीज़ मॉडल का टॉप-एंड वेरिएंट 6.7 इंच 2.5डी एलसीडी डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलेगी। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एक नए रेडमी नोट 9 सीरीज़ मॉडल का बेस वेरिएंट हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने Weibo पर पोस्ट किया है कि Redmi Note 9 सीरीज़ के कथित नए स्मार्टफोन के हाई-एंड वेरिएंट में 120Hz डिस्प्ले होगा और यह 30Hz, 48Hz, 50Hz, 60Hz, 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट पर AdaptiveSync तकनीक का भी सपोर्ट करेगा। टिप्सटर ने एलसीडी डिस्प्ले की जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह 2.5D पैनल होगा और 6.67-इंच के फुल-एचडी+ (2400x1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन से लैस होगा।
 

टिपस्टर यह भी दावा करता है कि कथित नए रेडमी नोट 9 मॉडल के डिस्प्ले का कंट्रास्ट रेशियो 1500: 1 होगा और यह 450 निट्स ब्राइटनेस, टीयूवी रीनलैंड लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले में रीडिंग मोड 3.0 भी होगा।

इसी टिप्सटर की एक रिपोर्ट बुधवार को समाने आई थी, जहां उसने दावा किया था कि Redmi Note 9 के एक मॉडल को हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। इन दोनों फोन को रेडमी नोट 9 सीरीज़ के तीन-स्मार्टफोन लाइनअप का एक हिस्सा कहा जा रहा है। उनमें से एक को 108-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस होने के लिए कहा गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.