Redmi Note 9 5G के लॉन्च की तारीख लीक

Weibo पर एक चीनी टिपस्टर ने एक पोस्टर साझा किया है, जो बताता है कि Redmi Note 9 5G सीरीज़ 26 नवंबर को चीन में लॉन्च होगी। पोस्टर में कहा गया है कि लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 नवंबर 2020 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 5G सीरीज़ में एक से ज्यादा फोन हो सकते हैं
  • आगामी 5जी स्मार्टफोन सीरीज़ 26 नवंबर को चीन में हो सकती है लॉन्च
  • पहले भी कई लीक्स में सामने आ चुके हैं Redmi Note 9 5G और Note 9 Pro 5G

Redmi Note 9 5G सीरीज़ में एक से ज्यादा फोन लॉन्च होने की संभावना है

Redmi Note 9 सीरीज़ भारत सहित कई बाज़ारों में लॉन्च हुई है, लेकिन अभी भी Xiaomi के होम मार्केट चीन में इसकी शुरुआत नहीं हुई है। इसके पीछे का एक कारण चीन में 5G फोन पर चल रहा फोकस हो सकता है। एक नए लीक से पता चलता है कि कंपनी चीन में Redmi Note 9 5G सीरीज़ लॉन्च करना चाह रही है और लॉन्च की तारीख 26 नवंबर बताई गई है। 5जी कनेक्टिविटी के अलावा, फोन में ग्लोबल रेडमी नोट 9 मॉडल की तुलना में कुछ अन्य अंतर देखने की उम्मीद है । इन अंतरों के कारण, Redmi Note 9 5G भारत सहित अन्य ग्लोबल बाज़ारों में Redmi Note 9T के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

Weibo पर एक चीनी टिपस्टर ने एक पोस्टर साझा किया है, जो बताता है कि Redmi Note 9 5G सीरीज़ 26 नवंबर को चीन में लॉन्च होगी। पोस्टर में कहा गया है कि लॉन्च इवेंट स्थानीय समयानुसार शाम 8 बजे शुरू होगा। रेडमी ने अभी तक इस इवेंट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पिछली एक रिपोर्ट में कंपनी द्वारा 24 नवंबर को एक लॉन्च आयोजित करने की खबर थी।

इसके अलावा Redmi Note 9 5G को ग्लोबल बाज़ार में Redmi Note 9T के रूप में लॉन्च करने की सूचना है। Redmi Note 9T मॉडल को मलेशिया के SIRIM (स्टैंडर्ड एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मलेशिया) के सर्टिफिकेशन साइट पर (टिपस्टर मुकुल शर्मा के जरिए) देखा गया है, जो इसके कई एशियाई बाज़ारों में लॉन्च होने का एक इशारा है। रेडमी नोट 9टी के लिए आईएमईआई नंबर कथित तौर पर C-DOT CEIR IMEI वेरिफिकेशन के साथ रजिस्टर भी हुआ है, जिसका मतलब है कि फोन अन्य क्षेत्रों के साथ भारतीय बाज़ार में भी आएगा।

पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी नोट 9 5जी को 1,000 चीनी युआन (लगभग 11,300 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Redmi Note 9 Pro 5G की कीमत 1,500 चीनी युआन (लगभग 17,000 रुपये) होगी।

रेडमी नोट 9 5जी मॉडल नंबर M2007J22C के साथ हाल ही में TENAA पर सामने आया था। फोन के 6.53 इंच के फुल-एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आने की संभावना है। इसके अलावा, लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi Note 9 5G में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  3. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  6. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  7. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  8. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  9. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  10. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.