Redmi Note 8T हुआ लॉन्च, 4,000 एमएएच बैटरी और चार रियर कैमरे हैं इसमें

Redmi Note 8T एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिकसल) इन-सेल एलसीडी पैनल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 नवंबर 2019 12:02 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर से लैस है रेडमी नोट 8टी
  • 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है रेडमी नोट 8 में
  • Redmi Note 8T की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है

Redmi Note 8T में है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Xiaomi की लोकप्रिय रेडमी नोट 8 सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Redmi Note 8T को लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 8टी स्मार्टफोन 19.5:9 डिस्प्ले, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है। हैंडसेट पर फ्रंट व बैक पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 8 से मेल खाते हैं। हालांकि, शाओमी के नए स्मार्टफोन में एनएफसी सपोर्ट है। कंपनी ने स्पेन के मैड्रिड शहर में आयोजित लॉन्च इवेंट में बताया कि ग्राहकों के बीच एनएफसी फीचर खासा लोकप्रिय है।
 

Redmi Note 8T price

रेडमी नोट 8टी के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 199 यूरो (करीब 15,600 रुपये) है। Xiaomi ने इस फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 179 यूरो (करीब 14,000 रुपये) और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट को 249 यूरो (करीब 19,600 रुपये) में लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन स्टारस्पेस ब्लू, मूनलाइट व्हाइट और मूनशैडो ग्रे रंग में मिलता है।

याद रहे कि Redmi Note 8 को बीते महीने भारत में 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।
 

Redmi Note 8T specifications, features

डुअल-सिम रेडमी नोट 8टी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिकसल) इन-सेल एलसीडी पैनल है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.3 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पैनल वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। फोन सनलाइट मोड, नाइट मोड और रीडिंग मोड जैसे फीचर्स के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, एड्रेनो 610 जीपीयू और 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

रेडमी नोट 8टी चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा डेप्थ सेंसिंग और मैक्रो फोटोग्राफी के लिए 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं। रियर कैमरा सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटीफाई, एआई पोर्ट्रेट सेल्फी, एआई सेल्फी डिटेक्शन, एआई फेस अनलॉक और पाम शटर को सपोर्ट करता है।

Redmi Note 8T की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड ब्लास्टर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। इसकी बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 18 वाॉट की क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.