Redmi Note 8 का टीज़र ज़ारी, लीक तस्वीरों से मिली पहली झलक

Redmi के अधिकारी ने दावा किया है कि Redmi Note 8 ज़्यादा बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें लेगा। संभवतः यह 64 मेगापिक्सल वाले प्राइमरी कैमरे के ज़रिए संभव हो पाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 19 अगस्त 2019 13:45 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 में बड़ी बैटरी दिया जाना तय
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है रेडमी नोट 8
  • Redmi Note 8 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है

Redmi Note 8 में हो सकता है 64 मेगापिक्सल कैमरा

कुछ दिन पहले ही Redmi Note 8 का कंसेप्ट पर आधारित रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सामने आया था। इसके साथ शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने जनरल मैनेजर लू विबिंग ने खुद ही 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले एक फोन का टीज़र ज़ारी किया था। अब शाओमी के इस अधिकारी के रेडमी नोट 8 के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, बड़ी बैटरी और बेहतर इमेज क्वालिटी के बारे में बताया गया है। इसके अलावा रेडमी नोट 8 की कुछ वास्तविक तस्वीरें भी सामने आई हैं। इनमें फोन ग्लॉसी बैक फिनिश के साथ नज़र आ रहा है।

रेडमी के अधिकारी ने अपने वीबो अकाउंट पर एक पोस्ट जारी करके बताया है कि रेडमी नोट 8 ज़्यादा बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें लेगा। संभवतः यह 64 मेगापिक्सल वाले प्राइमरी कैमरे के ज़रिए संभव हो पाएगा। याद रहे कि लू विबिंग ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था। यह एक रेडमी फोन का था जिसमें चार रियर कैमरे हैं और इनमें से एक सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। कंपनी Samsung ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल करने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सेंसर रेडमी नोट 8 का हिस्सा होगा।

इसके अतिरिक्त रेडमी के जनरल मैनेजर ने बताया कि रेडमी नोट 8 को बेहतर बैटरी लाइफ के लिए जाना जाएगा। इसमें 4,000 एमएएच से ज़्यादा बड़ी बैटरी दिया जाना तय है। उन्होंने यह भी बताया कि रेडमी नोट 8 हाथों में बेहतरीन एहसास देगा। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो रेडमी नोट 7 से ज़्यादा होगी। यह इशारा है कि कंपनी ऐसा बेहद ही छोटा नॉच देकर या पॉप-अप सेल्फी कैमरे के ज़रिए फुल-स्क्रीन डिस्प्ले देकर कर पाएगी।

पोस्ट से यह भी साफ है कि लू विबिंग खुद ही इन दिनों Redmi Note 8 को इस्तेमाल कर रहे हैं। रेडमी नोट 8 को चीनी मार्केट में 29 अगस्त को रेडमी ब्रांड के 70 इंच के टीवी के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा रेडमी नोट 8 की वास्तविक तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। तस्वीरों को स्लैशलीक्स द्वारा साझा किया गया है। इसमें हैंडसेट का रियर पैनल नज़र आ रहा है। यहां वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल है। प्रतीत होता है कि कंपनी इसमें चार सेंसर देने वाली है। फोन ग्लॉसी बैकपैनल, घुमावदार किनारे, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, स्पीकर और यूएसबी-पोर्ट से लैस है। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो रेडमी नोट 8 में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाना तय है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 12 हजार सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Motorola फोन, सबसे धांसू ऑफर
  2. iQOO Z11 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  4. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  5. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  7. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  10. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.