Redmi Note 7 की अगली सेल 13 मार्च को, पहली सेल में चंद मिनट में बिके 2 लाख से ज़्यादा रेडमी नोट 7

Xiaomi ने गुरुवार को जानकारी दी कि Redmi Note 7 की अगली सेल 13 मार्च को आयोजित होगी। कंपनी का दावा है कि पहली सेल में 2 लाख से ज्यादा रेडमी नोट 7 हैंडसेट बिके। याद रहे कि सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में आयोजित हुई थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 मार्च 2019 10:58 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है
  • रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं

Redmi Note 7 Next Sale Date: 13 मार्च

Redmi Note 7 की पहली सेल 6 मार्च को आयोजित हुई थी। कंपनी की मानें तो यह सेल सुपरहिट रही। इसके बाद कंपनी ने रेडमी नोट 7 की अगली सेल 13 मार्च को आयोजित होने की जानकारी दी। Xiaomi ने गुरुवार को ट्विटर के ज़रिए सेल की अगली तारीख का ऐलान किया। गौर करने वाली बात है कि 13 मार्च को ही कंपनी की रेडमी नोट 7 सीरीज़ के पावरफुल हैंडसेट Redmi Note 7 Pro की पहली सेल आयोजित होने वाली है।

याद रहे कि बीते हफ्ते Redmi Note 7 की पहली सेल आयोजित हुई थी और इसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि पहली सेल में 2 लाख से ज्यादा रेडमी नोट 7 हैंडसेट बिके।

रेडमी नोट 7 की पहली सेल फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में आयोजित हुई थी। अगली सेल भी इन प्लेटफॉर्म पर ही आयोजित होगी।

कंपनी ने ट्वीट करके Redmi Note 7 की अगली सेल 13 मार्च को आयोजित होने की जानकारी दी। पहले की तरह इस दिन भी सेल मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और मी होम स्टोर पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह सेल कई मायनों में रोचक होगी, क्योंकि इस दिन Redmi Note 7 Pro की पहली सेल भी होनी है।

Xiaomi ने बुधवार को Redmi Note 7 की पहली सेल आयोजित की थी। दावा किया गया कि पहली सेल में चंद मिनट में 2 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बिक गए थे।
Advertisement

याद रहे कि रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट सीरीज़ के दोनों ही हैंडसेट फुल-एचडी+ डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आते हैं।
 

Redmi Note 7 की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारत में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू।
Advertisement

हैंडसेट के साथ कंपनी की ओर से अल्ट्रा-स्लिम कवर मुफ्त दिया जा रहा है। टेलीकॉम कंपनी Airtel की तरफ से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और एयरटेल थैंक्स बेनिफिट दिए जा रहे हैं। रिलायंस जियो की ओर से भी डबल डेटा ऑफर दिए जाने का ऐलान हो चुका है।
 

Xiaomi Redmi Note 7 के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 में 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम विकल्प है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो वेरिएंट उतारे गए हैं- एक 32 जीबी स्टोरेज के साथ तो दूसरा 64 जीबी स्टोरेज के साथ। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर है, इसके अलावा आपको फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक और डुअल-सिम (हाइब्रिड) सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 5 और इंफ्रेड सपोर्ट शामिल है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए Redmi Note 7 के भारतीय वेरिएंट में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। याद करा दें कि चीन में उतारे गए रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

रेडमी नोट 7 का कैमरा ऐप बेहतर पोर्टेट मोड, स्मार्ट ब्यूटी फीचर और सीन रिकग्निशन सपोर्ट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करता है। सॉफ्टेवयर की बात करें तो Redmi Note 7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  3. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  3. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  4. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  6. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  8. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  9. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  10. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.