Redmi Note 7 एक तरह से है वाटरप्रूफ!

शाओमी के सह-संस्थापक ली जून ने खुलासा किया है कि Xiaomi Redmi Note 7 सभी पोर्ट, बटन और कैमरा मॉड्यूल पर वाटरटाइट सील्स के साथ आता है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 14 जनवरी 2019 19:39 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है
  • रेडमी नोट 7 वाटर या डस्ट रेसिस्टेंट नहीं है
  • Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं
शाओमी के सह-संस्थापक ली जून ने खुलासा किया है कि Xiaomi Redmi Note 7 सभी पोर्ट, बटन और कैमरा मॉड्यूल पर वाटरटाइट सील्स के साथ आता है। बता दें कि बीते हफ्ते चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 से पर्दा उठाया गया था। यह शाओमी से हाल ही में अलग हुए रेडमी सब-ब्रांड का पहला फोन है। वाटरटाइट सील्स की मौज़ूदगी से फोन को पानी के मामूली छींटों से प्रोटेक्शन मिलेगी। अगर फोन पर थोड़ा पानी भी गिर जाए तो उसे दिक्कत नहीं होगी। लेकिन कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि फोन को कोई आईपी सर्टिफिकेशन नहीं मिला है।

ली जून ने एक वीबो पोस्ट में लिखा है, Redmi Note 7 सभी बटन और पोर्ट पर वाटरप्रूफ डिज़ाइन के साथ आता है। सिम कार्ड ट्रे, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, बटन और कैमरा मॉड्यूल पर वाटरटाइट सील्स की प्रोटेक्शन दी गई है। कंपनी ने लाउडस्पीकर के एरिया में पानी घुसने से रोकने एक मैंबरेन भी दिया है। इन अपग्रेड के बावजूद फोन वाटर रेसिस्टेंट नहीं है। कंपनी के प्रोडक्ट पेज पर भी यह साफ-साफ लिखा है। पेज पर लिखा है कि फोन डस्ट और स्प्लैश प्रूफ है, लेकिन कम वक्त के लिए। कंपनी ने वेबसाइट पर लिखा है, फोन को पानी में डुबोया नहीं जा सकता और इसे डस्टी एरिया से भी बचाना होगा।
 
 

Xiaomi Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7, Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.