Redmi 6, Redmi Note 6 Pro, Poco F1 और Redmi Note 5 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

I Love Mi Days सेल का आगाज़ हो चुका है। सेल के दौरान Xiaomi ब्रांड के कई स्मार्टफोन, फिटनेस बैंड और मी टीवी सस्ते में बेचा जा रहे है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 12 फरवरी 2019 17:32 IST
ख़ास बातें
  • I Love Mi Days सेल 13 फरवरी 2019 तक
  • Redmi Note 6 Pro, Redmi 6 और Redmi Note 5 Pro पर मिल रही छूट
  • Poco F1 पर भी मिल रहा डिस्काउंट

I Love Mi Days Sale: Redmi 6, Redmi Note 6 Pro और Redmi Note 5 Pro बिक रहे सस्ते में

I Love Mi Days सेल का आगाज़ हो चुका है। ग्राहक आई लव मी डेज़ सेल का लाभ शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Flipkart से भी उठा सकते हैं। I Love Mi Days सेल के दौरान Redmi 6, Redmi Note 6 Pro, Poco F1 और Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। रेडमी 6, पोको एफ1, रेडमी नोट 6 प्रो और रेडमी नोट 5 प्रो के अलावा Mi Band HRX Edition और Mi TV 4A Pro को भी छूट के साथ खरीदने का सुनहरा अवसर है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि I Love Mi Days सेल 13 फरवरी 2019 तक चलेगी।
 

I Love Mi Days सेल में मोबाइल, टीवी और फिटनेस बैंड पर शानदार ऑफर्स

सबसे पहले बात रेडमी नोट 6 प्रो (रिव्यू) की। Redmi Note 6 Pro का 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को छूट के बाद 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। डिस्काउंट के अलावा अमेज़न, फ्लिपकार्ट और Mi.com पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, एक्सचेंज डिस्काउंट और बैक ऑफर्स की भी सुविधा है।
Advertisement

Redmi Note 5 Pro की कीमत में भी अस्थाई रूप से कटौती की गई है। इसका 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Xiaomi ब्रांड के इस हैंडसेट के साथ भी बिना ब्याज वाली ईएमआई, एक्सचेंज डिस्काउंट और बैक ऑफर्स की भी सुविधा उपलब्ध है। Redmi 6 का 3 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 8,499 रुपये में बेचा जा रहा है।

Poco F1 का 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी I Love Mi Days सेल के दौरान डिस्काउंट के बाद 17,999 रुपये में मिल रहा है। इसके 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट छूट के बाद 20,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका 8 जीबी रैम/256 जीबी वाला प्रीमियम वेरिएंट 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

स्मार्टफोन के बाद अब बात कंपनी के फिटनेस बैंड की। छूट के बाद Mi Band HRX Edition को 1,299 रुपये में खरीदा जा सकता है। Amazon, Flipkart और मी डॉट कॉम पर Mi TV 4A Pro को सस्ते में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट टीवी के 43 इंच और 49 इंच मॉडल पर डिस्काउंट दे रहा है तो वहीं अमेजन और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इन दोनों मॉडल के दाम में अस्थाई रूप से कटौती की गई है। Mi TV 4A Pro का 43 इंच और 49 इंच मॉडल क्रमश: 22,999 रुपये और 30,999 रुपये में मिल रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.