Redmi Note 5 को मीयूआई 10.3.1 अपडेट मिलने की खबर

MIUI 10.3.1 अपडेट को अभी सिर्फ चीन में रोलआउट किया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि इस अपडेट को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी ज़ारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 31 मई 2019 16:29 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट के बाद Redmi Note 5 फेस अनलॉक के ज़रिए ऐप को अनलॉक करेगा
  • यह Redmi Note 5 स्मार्टफोन के लिए कई नए फीचर लेकर आता है
  • Redmi Note 5 बीते साल फरवरी में हुआ था लॉन्च
खबर है कि Xiaomi ने अपने Redmi Note 5 स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट ज़ारी किया है। अपडेट के बाद फोन सॉफ्टवेयर वर्ज़न MIUI 10.3.1 पर अपग्रेड हो जाएगा जो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है। फिलहाल, नया अपडेट सिर्फ चीन में उपलब्ध है। माना जा रहा है कि भारत में भी रेडमी नोट 5 के लिए इस अपडेट को ज़ल्द ही जारी किया जाएगा। अपडेट का चेंजलॉग बेहद ही विस्तृत है। यह Redmi Note 5 स्मार्टफोन के लिए कई नए फीचर लेकर आता है।

GizChina की रिपोर्ट के मुताबिक, अपडेट के बाद Redmi Note 5 फेस अनलॉक के ज़रिए ऐप को अनलॉक करेगा। ऐल्बम ऐप में अब यूज़र्स को एडिट करते वक्त फोटो टेक्स्ट वाटरमार्क जोड़ने की सुविधा मिलेगी। Xiao एआई को नए वॉयस वेक-अप फीचर के ज़रिए एक्टिवेट किया जा सकेगा। गेमिंग की बात करें गेमिंग एक्सेलेरेशन फीचर फ्लोटिंग विंडो लाता है। इसके अलावा क्लॉक, कैलकुलेटर, वेदर और सेटिंग्स ऐप से जुड़ी कमियों को दूर किया गया है।

MIUI 10.3.1 अपडेट को अभी सिर्फ चीन में रोलआउट किया गया है। हम उम्मीद करते हैं कि इस अपडेट को जल्द ही भारतीय मार्केट में भी ज़ारी किया जाएगा। क्योंकि भारत Xiaomi के लिए अहम मार्केट में से एक है।
 

Redmi Note 5 की कीमत और अहम स्पेसिफिकेशन

याद रहे कि Redmi Note 5 को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत में फरवरी 2018 में लॉन्च किया गया था। फोन 5.99 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प दिए गए हैं- 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज। फोन में 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। बैटरी 4,000 एमएएच की है। फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Specifcations
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.