Redmi Note 17 के भारत में लॉन्च की तैयारी, चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

भारत में Redmi Note 17 को 6 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जुलाई 2026 15:25 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Redmi Note 17 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है
  • चीन में पेश किए गए इस स्मार्टफोन में 7 इंच फुल HD+ डिस्प्ले है
  • इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro भी शामिल है

भारत में इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है

Photo Credit: Redmi

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज को हाल ही में चीन में पेश किया गया है। इस सीरीज में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro शामिल हैं। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की इस सीरीज के बेस मॉडल को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि,  Redmi Note 17 Pro के देश में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने बताया है कि भारत में Redmi Note 17 को 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस टिप्सटर का कहना है कि देश में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट से अलग हो सकते हैं। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि भारत में Redmi Note 17 को Poco M8 Power के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Xiaomi ने भारत मे्ं इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नही्ं की है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में चीन में पेश किए गए Redmi Note 17 में 7 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,396 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और Adreno GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। Redmi Note 17 के रियर में स्क्वेयर शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के अंदर f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 1,080p/30 fps तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

इस स्मार्टफोन की 8,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है। Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  4. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  7. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  8. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  9. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  10. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.