Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ

कंपनी ने इसमें 7 इंच बड़े OLED डिस्प्ले को पैक किया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जुलाई 2026 10:29 IST
ख़ास बातें
  • 7 इंच बड़े OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा फोन।
  • इसमें 1200 निट्स की ग्लोबल ब्राइटनेस होगी।
  • फोन में कंपनी की आई-प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल होगा।

Redmi Note 17 का लॉन्च 14 जुलाई को होने जा रहा है।

Photo Credit: X/@Techultimatum

Redmi Note 17 की लॉन्च डेट 14 जुलाई के लिए निर्धारित है। फोन के लॉन्च में अब केवल दो दिन का ही समय शेष रह गया है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के मॉडल्स काफी चर्चा में हैं। यह सीरीज बड़े डिस्प्ले वाले मॉडल्स से लैस होकर आ रही है। इसमें स्टैंडर्ड Redmi Note 17 की भी काफी चर्चा है। फोन में कंपनी पुरानी सीरीज से काफी बड़ा डिस्प्ले दे रही है, वहीं बैटरी भी विशाल कैपिसिटी के साथ आ रही है जो कि 8000mAh की होगी। आइए जानते हैं और क्या होगा इस फोन में खास। 

Redmi Note 17 का लॉन्च 14 जुलाई को होने जा रहा है। Redmi Note 17 के धांसू फीचर्स का खुलासा कंपनी कर चुकी है। फोन में बड़े डिस्प्ले के साथ विशाल बैटरी मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक, Redmi Note 17 में अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले मिलने वाला है। यह किसी रेडमी फोन में मिलने वाली सबसे बड़ी स्क्रीन होगी। कंपनी ने इसमें 7 इंच बड़े OLED डिस्प्ले को पैक किया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है।टिप्सटर टेक अल्टीमेटम द्वारा फोन के अधिकारिक फोटो शेयर किए गए हैं।  

Redmi Note 17 Series Officially Confirmed Specs:

Redmi Note 17:
• 7 Inch 1.5K 120Hz Flat OLED Display
• 8000 mAh Battery with 45W and 22.5W Reverse Wired Charging
• 1200 Nits HBM

Redmi Note 17 Pro:
• Corning Gorilla Glass Victus 2
• IP68/IP69/IP69 Water and Dust Resistance… pic.twitter.com/wHdANxR7nf

— Tech Ultimatum (@TechieUltimatum) July 10, 2026

डिस्प्ले चमकदार होगा और इसमें 1200 निट्स की ग्लोबल ब्राइटनेस होगी। फोन में कंपनी की आई-प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल होगा। कंपनी ने फोन को खास पर्पल कलर वेरिएंट में टीज किया है। यह मीटिओर पर्पल में आने वाला है जो पहली बार किसी फोन में इस्तेमाल किया जाएगा। फोन में फ्लैट डिजाइन दिया गया है और फ्रेम प्लास्टिक का है। 

Redmi Note 17 फोन में विशाल, 8000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि इस सेग्मेंट इतनी बड़ी बैटरी बहुत कम ब्रांड्स में देखने को मिलती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। साथ ही इसमें 22.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। हालांकि कंपनी ने टीजर में इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फोन के प्रोसेसर के बारे में कंपनी ने डिटेल जारी नहीं किए हैं। लेकिन बेंचमार्क लिस्टिंग बताती है कि डिवाइस Qualcomm के Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट से लैस होकर आ सकता है। फोन को कंपनी घरेलू मार्केट में 14 जुलाई को शाम 4 बजे लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च इवेंट चीन में कंपनी के सोशल मीडिया चैनल्स पर देखा जा सकेगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.