Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च

Redmi Note 15 SE 5G के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 6 Gen 3 दिया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 16:53 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 SE 5G को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट होगा
  • भारत में पिछले सप्ताह Redmi 15A 5G को लॉन्च किया गया था

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का MasterPixel प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा

Photo Credit: Redmi

भारत में Redmi Note 15 SE 5G को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। Redmi Note 15 SE 5G में इसके पिछले वर्जन की तुलना में अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। 

देश में Redmi Note 15 SE 5G को 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। Redmi Note 15 SE 5G में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 6 Gen 3 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 5,800 mAh की बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में 44 घंटे से अधिक चलेगी। यह बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस सीरीज के Redmi Note 15 5G में 5,520 mAh की बैटरी है। Redmi Note 15 SE 5G को Frosted White, Crimson Red और Carbon Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के Crimson Red कलर वाले वेरिएंट में वीगन लेदर का रियर पैनल होगा। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का MasterPixel प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। यह कैमरा 4K तक वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। Redmi Note 15 5G की रियर कैमरा यूनिट में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

पिछले सप्ताह भारत में Redmi 15A 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T8300 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 6300mAh की बैटरी 15 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.