Redmi Note 14 सीरीज के साथ Buds 6 Pro, Watch 5 और पावर बैंक 10 जनवरी को होंगे लॉन्च

Redmi Note 14 सीरीज के साथ ग्लोबल मार्केट में Redmi Buds 6 Pro, Watch 5 और एक पावर बैंक को भी लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 जनवरी 2025 22:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 सीरीज को ग्लोबली 10 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • इसके साथ Redmi Buds 6 Pro और Redmi Watch 5 को भी पेश किया जाना है
  • कंपनी 165W 10000mAh पावर बैंक भी लॉन्च करने वाली है

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 14 सीरीज को भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था, जिसमें Note 14 Pro और Note Pro+ मॉडल शामिल हैं। अब, कंपनी इन मॉडल्स को ग्लोबल मार्केट में पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। Redmi ने सोशल मीडिया पर सीरीज के ग्लोबल लॉन्च डेट की घोषणा की है और साथ ही Redmi की वेबसाइट से यह भी पता चलता है कि स्मार्टफोन सीरीज के साथ ग्लोबल मार्केट में Redmi Buds 6 Pro, Redmi Watch 5 और एक नया 10000mAh पावर बैंक भी पेश किया जाएगा। Redmi Note 14 सीरीज के ग्लोबल वेरिएंट में 200MP मेन रियर कैमरा मिलेगा, जो AI फीचर्स से लैस होगा। सीरीज IP68 रेटेड बताई गई है। 

Redmi ने X पर एक पोस्ट के जरिए Redmi Note 14 सीरीज के ग्लोबल मार्केट में 10 जनवरी को लॉन्च किए जाने की घोषणा की है। कंपनी ने अपने पोस्ट में सीरीज को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसे पिछले साल दिसंबर में भारत में और उससे पहले सितंबर में चीन में लॉन्च किया जा चुका है। शाओमी की ग्लोबल वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव की गई है, जो अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज के ऊपर रोशनी डालती है।

यहां यह भी पता चलता है कि Redmi Note 14 सीरीज के साथ ग्लोबल मार्केट में Redmi Buds 6 Pro, Watch 5 और एक पावर बैंक को भी लॉन्च किया जाएगा। पहले दो प्रोडक्ट को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। 10000mAh पावर बैंक की सबसे बड़ी यूएसपी इसका 165W आउटपुट होगा।

Redmi Note 14 सीरीज को 200-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन AI फीचर्स से लैस होगा, जिसमें कई फोटो एडिटिंग फीचर्स भी शामिल होंगे। इसके अलावा, लैंडिंग पेज कंफर्म करता है कि सीरीज पानी और धूल से बचाव के लिए IP68-रेटेड बिल्ड के साथ आएगी। इसमें एंटी-ड्रॉप ऑल-स्टार आर्मर स्ट्रक्चर और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टर 2 प्रोटेक्शन शामिल होगी।

इसके अलावा, ग्लोबल वेरिएंट के चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट के समान ही स्पेसिफिकेशन्स मिल सकते हैं। चीन में सीरीज के वेनिला मॉडल को MediaTek Dimensity 7025 Ultra SoC के साथ पेश किया गया है, जबकि Note 14 Pro और Note 14 Pro+ में क्रमश: MediaTek Dimensity 7300-Ultra और Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलते हैं। सीरीज की एक अन्य खासियत 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Excellent Display
  • Decent Cameras
  • Capable performance
  • Battery monster
  • Bad
  • Slippery back panel
  • The 3+4 software update cycle seems on the lower side
  • Some AI features are a hit and a miss
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Titanium

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 एंड्रॉयड ऐप आपकी जिंदगी को बना सकते हैं बेहद आसान!
  2. Motorola Razr 70 लॉन्च अप्रैल में! 4500mAh बैटरी, 50MP कैमरा का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 5 एंड्रॉयड ऐप आपकी जिंदगी को बना सकते हैं बेहद आसान!
  2. 12,800 वर्ग किलोमीटर बर्फ गायब! अंटार्कटिका से मिल रहे संकट के संकेत
  3. Motorola Razr 70 लॉन्च अप्रैल में! 4500mAh बैटरी, 50MP कैमरा का खुलासा
  4. 13 हजार सस्ता खरीदें iQOO 15R, Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. OnePlus 15T में होगा 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Lenovo लॉन्च करेगी टैबलेट के साइज का फोन! 7.5 इंच बड़ा हो सकता है डिस्प्ले
  7. Oracle निकालेगी 30 हजार से ज्यादा कर्मचारी! AI फिर बना वजह
  8. 550W पावर के साथ Zebronics ने लॉन्च किया नया Zeb Juke Bar साउंडबार, जानें कीमत और फीचर्स
  9. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Jiohotstar, OTT, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला धांसू Airtel प्लान!
  10. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.