Redmi Note 14 Pro 5G सीरीज में मिलेगा यह अपकमिंग प्रोसेसर, लॉन्च से पहले लीक हुए कई स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Redmi Note 14 Pro सीरीज में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है, जो एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और Adreno 810 GPU के साथ जुड़ा होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 जुलाई 2024 18:46 IST
ख़ास बातें
  • Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकता है Redmi फोन
  • इस प्रोसेसर को फिलहाल लॉन्च नहीं किया गया है
  • लीक का दावा है कि अपकमिंग Redmi Note 14 Pro+ Realme 13 Pro+ को टक्कर देगा

Redmi Note 13 Pro 5G (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा Note 14 Pro 5G

Photo Credit: Xiaomi

पिछले कुछ समय में अपकमिंग Redmi Note 14 Pro के कई स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हुए और यह कयास लगाए जा रहे हैं कि स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स पिछले महीने लीक हुए थे और अब, एक टिपस्टर ने इसके हार्डवेयर डिटेल्स को शेयर किया है। कहा जा रहा है कि Redmi Note 14 Pro सीरीज में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलेगा। पहले दावा किया जा चुका है कि अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन 50-मेगापिक्सल के रियर मेन सेंसर से लैस होगा और इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले शामिल होगा। हालांकि, अभी तक Xiaomi ने इस अपकमिंग फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है।

चीन के जाने-माने टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने दावा किया है कि अपकमिंग Redmi Note 14 Pro सीरीज में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिलेगा, जो एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और Adreno 810 GPU के साथ जुड़ा है। अपने पिछले लीक के समान लेटेस्ट लीक में भी टिपस्टर ने दावा किया है कि इस Redmi फोन में 1.5K डुअल-कर्व्ड स्क्रीन शामिल होगी। फोन के 50-मेगापिक्सल मेन रियर सेंसर से लैस होने की भी जानकारी दी गई है। बता दें कि प्रो सीरीज में Redmi Note 14 Pro के साथ एक Note 14 Pro+ मॉडल शामिल होने की उम्मीद है।

टिप्सटर ने आगे बताया है कि यह Pro सीरीज Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट और Sony IMX882 (LYT-600) 3X पेरिस्कोप कैमरा के साथ आने वाले अन्य डिवाइस से प्रतियोगिता करेगी। हालांकि, यहां प्रतिद्वंदी डिवाइस का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन इसके Realme 13 Pro+ होने की संभावना है।

एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi की Redmi Note 14 सीरीज के इस साल सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस लाइनअप को सबसे पहले चीन में पेश किया जा सकता है और फिर बाद में इसे भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि कथित लाइनअप में Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ मॉडल शामिल होंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि Redmi Note 14 Pro में 5,000mAh बैटरी मिलेगी, जो इसके पिछले मॉडल Redmi Note 13 Pro की तुलना में बड़ी होगी, जो 5,100mAh क्षमता से लैस आता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  2. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  3. Poco X8 के लॉन्च की तैयारी, NBTC और IMDA पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस आए लॉन्च से पहले सामने, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  2. 112 घंटे की बैटरी वाले बजट हेडफोन Ugreen ने किए लॉन्च, AI और ANC फीचर्स के साथ
  3. Swiggy-Zomato की टेंशन बढ़ाएगा Flipkart! कुछ हफ्तों में शुरू होगी फूड डिलीवरी सर्विस
  4. iQOO Z11 Lite ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ दस्तक, देखें फीचर्स
  5. Samsung Galaxy S25 पर 1 दिन की बंपर डील! पहली बार इस कीमत में मिल रहा है फ्लैगशिप
  6. Lava ने लॉन्च किए 6000mAh बैटरी वाले Virat V1 5G और Virat V1 बजट फोन, कीमत ₹12 हजार से कम
  7. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
  8. झंझट खत्म! Android 17 में आया गजब अपडेट, iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर अब इतना आसान
  9. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.