108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 13R Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Redmi Note 13R Pro में 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 नवंबर 2023 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13R Pro में 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 13R Pro में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Redmi Note 13R Pro में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 13R Pro में 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।

Redmi ने चीनी बाजार में Redmi Note 13R Pro को पेश कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने अक्टूबर में Redmi Note 13, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ लॉन्च किए थे। यहां हम आपको रेडमी के इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 13R Pro की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Redmi Note 13R Pro के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 Yuan (लगभग 23,336 रुपये) है। यह फोन Midnight Black, Time Blue और Morning Light Gold कलर ऑप्शन में आता है। यह फोन बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है।


Redmi Note 13R Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Redmi Note 13R Pro में 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक और कंट्रास्ट रेशियो 5,000,000:1 है। इसका टच सैंपलिंग रेट 2160Hz और 1920Hz PWM डिमिंग है। इस फोन में पंच होल डिजाइन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 6080 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 12GB एलपीडीडीआर4एक्स रैम और 256GB यूएफएस 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस है।  यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप के मामले में इस फोन के रियर में 3x इन-सेंसर जूम के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर और एक आईआर ब्लास्टर दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में एक यूएसबी-सी पोर्ट, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5जी कनेक्टिविटी, ड्यूल सिम सपोर्ट, जीपीएस, वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.3 शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 161.11 मिमी, चौड़ाई 74.95 मिमी, मोटाई 7.73 मिमी और वजन 175 ग्राम है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.