Redmi Note 13 सीरीज में 5 स्‍मार्टफोन्‍स लॉन्‍च करने की तैयारी! लीक हुईं डिटेल्‍स

Redmi Note 13 series : पांचों मॉडलों में शुरुआती तीन स्‍मार्टफोन्‍स 5जी हैं और पहले से ही चीनी मार्केट में मौजूद हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2023 14:29 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 13 सीरीज का ग्‍लोबल लॉन्‍च जल्‍द
  • 5जी और 4जी सपोर्ट वाले 5 मॉडल्‍स हो सकते हैं लॉन्‍च
  • 5जी मॉडल 4 जनवरी को भारत में पेश हो रहे

Redmi की Redmi Note 13 5G स्‍मार्टफोन सीरीज 4 जनवरी को भारत में भी लॉन्‍च होने वाली है।

Photo Credit: @Sudhanshu1414

Redmi की Redmi Note 13 5G स्‍मार्टफोन सीरीज 4 जनवरी को भारत में लॉन्‍च होने वाली है। चीन में ये फाेन सितंबर महीने में ही लॉन्‍च किए जा चुके हैं। खबरें हैं कि कंपनी Redmi Note 13 सीरीज के 4G मॉडलों पर भी काम कर रही है। अब कहा गया है कि Redmi Note 13 सीरीज के 5जी और 4जी मॉडलों को अगले कुछ दिनों में ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश किया जा सकता है। कुल 5 मॉडलों की जानकारी सामने आई है और एक टिप्‍सटर ने इनकी डिटेल शेयर की है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने Redmi Note 13 के सभी 5 मॉडलों के बारे में बताया है। ये स्‍मार्टफोन हैं- Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G, Redmi Note 13 Pro+ 5G, Redmi Note 13 4G और Redmi Note 13 Pro 4G। पांचों मॉडलों में शुरुआती तीन स्‍मार्टफोन्‍स 5जी हैं और पहले से ही चीनी मार्केट में मौजूद हैं। भारत में 5जी मॉडलों को 4 जनवरी को लाया जाएगा। 

4जी मॉडलों को अभी कहीं भी लॉन्‍च नहीं किया गया है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में ग्‍लोबल मार्केट्स में इन्‍हें पेश किया जा सकता है। फोन के रेंडरर्स अभी तक सामने आए हैं, उनसे पता चलता है कि Redmi Note 13 4G में 108 मेगापिक्‍सल का कैमरा प्रमुख स्‍पेक्‍स होगा। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जबकि 33 वॉट की चार्जिंग मिलेगी। फोन में स्‍नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। 

Redmi Note 13 Pro 4G को मीडियाटेक के हीलियो जी99 प्रोसेसर से पैक किया जा सकता है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी होगी, जोकि 67 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में 200 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा दिया जाएगा, जोकि OIS सपोर्ट के साथ आएगा। 

बात करें 5जी मॉडलों की तो Redmi Note 13 5G में 108 एमपी का कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी हो सकती है। इसमें डाइमेंस‍िटी 6080 प्रोसेसर होगा। Redmi Note 13 Pro 5G में स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 2 प्रोसेसर होगा। 4 जीबी रैम इसमें दी जाएगी। 200 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर होगा। 120 हर्त्‍ज का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले इसमें दिया जाएगा। 
Advertisement

टॉप एंड वेरिएंट Redmi Note 13 Pro+ 5G में 1.5K रेजॉलूशन वाला डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। 200 एमपी का मेन रियर कैमरा इस फोन में होगा। बैटरी 5000 एमएएच होगी, जोकि 120 वॉट फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7200-अल्ट्रा प्रोसेसर मिल सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • Bad
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  2. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
  3. Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला
  4. मात्र 99 रुपये में अनलिमिटेड इंटरनेट, Vodafone Idea का धांसू प्लान, Jio-Airtel के उड़े होश
  5. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  6. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  7. Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. कॉल और SMS के लिए कम प्राइस वाले प्लान नहीं पेश करेंगी टेलीकॉम कंपनियां! 
  2. Samsung का नया AI फीचर फोटो देखकर बताएगा आपके पालतू जानवर की बीमारी
  3. 130 फीट का एस्टरॉयड पहुंच रहा है धरती के पास! नासा ने दी चेतावनी
  4. Asus ने नया लैपटॉप Dawn 7S Ryzen Edition किया लॉन्च, 16GB रैम, Ryzen AI चिप से लैस, जानें कीमत
  5. OnePlus N6 में मिलेगी 8,000 mAh की बैटरी, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  6. WhatsApp में आ रहा है काम का फीचर, Voice Note भेजने का झंझट होगा खत्म!
  7. AI के जवाबों से उठ रहा ग्राहकों का विश्वास, चाहिए भरोसेमंद सोर्स!
  8. iPhone 18 Pro, iPhone Ultra डिजाइन लीक, कैसे हैं आगामी आईफोन, जानें
  9. Xiaomi 18 सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च हो सकता है Xiaomi 18 Pro
  10. Telegram में ऐसा क्या था, जो भारत में ऐप को करना पड़ा ब्लॉक? यहां जानें पूरा मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.