Redmi Note 13 Pro+ 200MP कैमरा, कर्व्ड ऐज डिस्प्ले से होगा लैस!, जल्द होगा लॉन्च

Redmi Note 13 Pro+ का 200 मेगापिक्सल कैमरा 4x इन सेंसर जूम का सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अगस्त 2023 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro+ में 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया जाएगा।
  • Redmi Note 13 Pro+ में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Redmi Note 13 Pro+ की डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करेगी।

Redmi Note 12 Pro+ 5G में 200MP का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi कथित तौर पर Redmi Note 13 सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ब्रांड अक्टूबर में चीन में नए स्मार्टफोन्स की घोषणा कर सकता है। आगामी लाइनअप में Redmi Note 13, Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ जैसे तीन मॉडल हो सकते हैं। एक नई लीक में Redmi Note 13 Pro+ के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। यहां हम Redmi Note 13 Pro+  के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 13 Pro+ के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


एक नई लीक में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Redmi Note 13 Pro+ के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है।
Redmi Note 12 लाइनअप में सिर्फ Redmi Note 12 Pro+ मॉडल में 200 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया था। हालिया लीक में टिपस्टर ने 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले एक मिड-रेंज फोन की जानकारी दी है जो कि Redmi Note 12 Pro+ का सक्सेसर लग रहा है। इसलिए, ऐसा लग रहा है कि लीक में Redmi Note 13 Pro+ के बारे में बात हो सकती है।

लीक के अनुसार, कथित Redmi Note 13 Pro+ का 200 मेगापिक्सल कैमरा 4x इन सेंसर जूम का सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। हालिया लीक में यह भी खुलासा हुआ है कि यह रेडमी का पहला कर्व्ड-एज डिस्प्ले वाला फोन हो सकता है। ऐसी संभावना है कि डिस्प्ले 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करेगी। हालांकि लीक में स्क्रीन के बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन संभावना है कि यह 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी।
Advertisement

कथित Redmi Note 13 Pro के डिजाइन की एक फोटो भी नजर आई है। रेडमी नोट 13 लाइनअप के सभी स्मार्टफोन्स में एक जैसा डिजाइन हो सकता है। जहां Note 13 और Note 13 Pro में फ्लैट डिस्प्ले होगी, वहीं Note 13 Pro+ कर्व्ड-एज स्क्रीन से लैस हो सकता है। हालांकि, अभी तक आई जानकारी से नोट 13 प्रो+ के बारे में कुछ खास पता नहीं चला है, कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर पुष्टि किए जाने पर ज्यादा जानकारी सामने आएगी।  

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent camera performance
  • Premium design, IP53 rating
  • Quality multimedia experience
  • Super-fast charging, good battery life
  • Feature-rich software with minimal bloatware
  • Capable overall performance
  • Bad
  • Much more expensive than its predecessor
  • Does not ship with Android 13
  • Haptics could have been better
  • Ultra-wide camera performance needs improvement
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4980 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2000 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.