• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 13 Pro+ में होगा दमदार Dimensity 7200 Ultra प्रोसेसर! 21 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

Redmi Note 13 Pro+ में होगा दमदार Dimensity 7200 Ultra प्रोसेसर! 21 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

फोन का मॉडल नम्बर 23090RA98C बताया गया है।

Redmi Note 13 Pro+ में होगा दमदार Dimensity 7200 Ultra प्रोसेसर! 21 सितंबर को होगा लॉन्च, जानें डिटेल्स

Photo Credit: Weibo/Redmi

Redmi Note 13 Pro+ में Dimensity 7200 Ultra चिपसेट देखने को मिलेगा।

ख़ास बातें
  • इसका प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7200 Ultra बताया गया है।
  • फोन 16 जीबी रैम के साथ Android 13 ओएस को सपोर्ट करेगा।
  • Note 13 Pro+ में 4,880mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Redmi अपनी Note सीरीज में पॉपुलर Redmi Note 13 लाइनअप को पेश करने जा रही है। 21 सितंबर को लॉन्च होने वाली ये सीरीज तीन मॉडल्स Redmi Note 13, Note 13 Pro, और Note 13 Pro+ के साथ आएगी, ऐसा कहा जा रहा है। Redmi Note 13 Pro+ पर सबकी नजरें होंगी क्योंकि सीरीज में यह टॉप मॉडल होने वाला है। इसके स्पेसिफिकेशंस भी धमाकेदार होने वाले हैं जिनमें से कुछ का खुलासा तो ऑनलाइन सर्टिफिकेशंस में हो चुका है। अब लेटेस्ट जानकारी इसके प्रोसेसर के बारे में आई है। फोन को बेंचमार्क साइट Geekbench पर स्पॉट किया गया है जिसमें इसके धांसू प्रोसेसर का पता चलता है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Xiaomi की सब-ब्रैंड Redmi की अपकमिंग Note 13 सीरीज में से Redmi Note 13 Pro+ को गीकबेंच पर देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर 23090RA98C बताया गया है। Weibo के माध्यम से यहां पर खास बात ये पता चलती है कि इसका प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7200 Ultra बताया गया है। कंपनी ने टीजर में इस प्रोसेसर का संकेत पहले ही दे दिया था। यानी कि अब Redmi Note 13 Pro+ में Dimensity 7200 Ultra होना कंफर्म है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो कि TSMC के 4nm प्रोसेसिंग तकनीक पर बना है। इसमें ARM Cortex A715 के दो कोर 2.8GHz पर क्लॉक किए गए हैं, जबकि छह Cortex A510 कोर को 2GHz पर क्लॉक किया गया है। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए इसमें Mali-G610 GPU बताया गया है। वहीं रैम के लिए यह LPDDR4x और LPDDR5 RAM सपोर्ट करता है। 

Geekbench पर Redmi Note 13 Pro+ के बारे में कुछ और जानकारी भी मिलती है। फोन 16 जीबी रैम के साथ Android 13 ओएस को सपोर्ट करेगा। स्कोर्स की बात करें तो इसने सिंगल कोर टेस्ट में 1122 पॉइंट हासिल किए हैं। जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 2636 पॉइंट्स हासिल किए हैं। मिडरेंज फोन के लिए ये अच्छे स्कोर बताए जा रहे हैं। 

इससे पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ डिवाइसेज की TENAA लिस्टिंग शेयर की थी। जिसमें Redmi Note 13 Pro और Redmi Note 13 Pro+ का मॉडल नम्बर क्रमश: 2312DRA50C और 2312DRA50C बताया गया था। लिस्टिंग में सामने आया था कि स्मार्टफोन 5जी सपोर्टेड होंगे। इनमें 6.67 इंच OLED डिस्प्ले होगा। Redmi Note 13 Pro+ में 1TB स्टोरेज, 18 जीबी रैम बताई गई थी, जबकि Redmi Note 13 Pro को 16 जीबी रैम के साथ बताया गया था। 

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, फोन रैम और स्टोरेज के लिए 4 वेरिएंट में आ सकते हैं। फोन के रियर में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर बताया गया है, जबकि साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल मेक्रो सेंसर देखने को मिल सकता है। फ्रंट में ये 16 मेगापिक्सल का कैमरा कैरी कर सकता है। Note 13 Pro में 5,020mAh बैटरी, और Note 13 Pro+ में 4,880mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »