Redmi Note 13 में होगा 200MP का धांसू कैमरा, 5120mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग! Samsung को देगा टक्कर

Redmi की Note सीरीज में अगला फ्लैगशिप Redmi Note 13 अक्टूबर में संभावित लॉन्च के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 सितंबर 2023 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 चीन में अगले महीने, यानी अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है।
  • रेडमी नोट 13 में लोअर एंड में दो मॉडल देखने को मिल सकते हैं।
  • इनमें कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग देने वाली है।

Redmi Note 13 सीरीज कंपनी इससे पहले आई Redmi Note 12 (फोटो में) की सक्सेसर होगी।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 13 स्मार्टफोन में कंपनी 200MP कैमरा देने वाली है। यानी कि Samsung जैसी कंपनियों की टक्कर में यह स्मार्टफोन उतारा जा सकता है। Redmi Note 13 चीन में अगले महीने, यानी अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले फोन के कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। अब एक नया अपडेट इससे जुड़ा सामने आया है। यह फोन के मॉडल्स और चार्जिंग कैपिसिटी के बारे में है। आइए जानते हैं नए खुलासे में क्या पता चला है। 

Redmi की Note सीरीज में अगला फ्लैगशिप Redmi Note 13 अक्टूबर में संभावित लॉन्च के लिए तैयार है। लॉन्च से पहले चीन के जानेमाने टिप्स्टर Digital Chat Station ने महत्वपूर्ण खुलासा इस फोन के बारे में किया है। टिप्स्टर का कहना है कि रेडमी नोट 13 में लोअर एंड में दो मॉडल देखने को मिल सकते हैं। इनमें कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग देने वाली है। बैटरी कैपिसिटी 5120mAh बताई गई है। इनके मॉडल नम्बर 2312CRAD3C और 2312DRA50C बताए गए हैं, जो कि हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन में सामने आए थे। कहा जा रहा है कि ये Redmi Note 13 Pro से संबंधित हो सकते हैं। 
Advertisement

यहां से यह बात निकल कर सामने आती है कि हाई एंड मॉडल में ज्यादा फास्ट चार्जर मिल सकता है। जिसके लिए 120W चार्जिंग स्पीड की बात कही गई है। इस वेरिएंट में कंपनी 5000एमएएच बैटरी वाला मॉडल पेश कर सकती है। इसका मॉडल नम्बर 23090RA98C हो सकता है। साथ ही फोन का नाम Redmi Note 13 Pro+ बताया गया है। रेडमी की यह सीरीज कुछ धांसू स्पेसिफिकेशन कैरी करेगी, ऐसी अफवाहें जोरों पर है। आइए जानते हैं क्या खास होगा इस सीरीज में। 
 

Redmi Note 13 specifications (Rumoured)

Redmi Note 13 सीरीज के मॉडल्स कुछ धांसू स्पेसिफिकेशंस लेकर आने वाले हैं, ऐसी खबरें पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। लीक्स में कहा गया है कि फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा जिसमें आई प्रोटेक्शन फीचर भी होगा। कैमरा भी कमाल होने वाला है जो कि 200MP का मेन सेंसर बताया गया है। यह 1/1.4 इंच का Samsung HPX सेंसर बताया जा रहा है जो हाइ रिजॉल्य़ूशन फोटो खींच सकेगा। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। TENAA सर्टिफिकेशन की मानें तो फोन में 6.67 इंच डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। डिस्प्ले AMOLED बताया जा रहा है जो कर्व डिजाइन में आ सकता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.