Redmi Note 12S: 8GB तक रैम, 108MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ नया रेडमी फोन, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 12S पर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलती है। सेटअप में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, अपडेटेड: 11 मई 2023 11:07 IST
ख़ास बातें
  • फोन MediaTek Helio G96 SoC पर काम करता है
  • Redmi Note 12S पर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलती है
  • इसमें 5,000mAh बैटरी मिलती है और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है

Redmi Note 12S को फिलहाल पोलैंड में लॉन्च किया गया है

Redmi Note 12S को मंगलवार को पोलैंड में लॉन्च किया गया। यह Redmi Note 12 लाइनअप में शामिल होने वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसमें Redmi Note 12 5G, Redmi Note 12 Pro 5G, Redmi Note 12 Pro+ 5G, Redmi Note 12 4G, Redmi Note 12 Turbo, और Redmi Note 12R Pro 5G मॉडल शामिल हैं। नया Note 12S स्मार्टफोन Redmi Note 11S का सक्सेसर है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन MediaTek Helio G96 SoC पर काम करता है।
 

Redmi Note 12S price in India, availability

Redmi Note 12S को तीन कलर वेरिएंट- आइस ब्लू, पर्ल ग्रीन और ओनिक्स ब्लैक में पेश किया गया है। वर्तमान में इसे केवल पोलैंड में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट- 6GB+128GB और 8GB+256GB में लॉन्च किया गया है। हालांकि, Xiaomi के पोलैंड ऑनलाइन स्टोर में फोन को आइस ब्लू और ओनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ केवल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।

Xiaomi ने फिलहाल Redmi Note 12S भारत सहित अन्य मार्केट में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
 

Redmi Note 12S specifications, features

Redmi Note 12S के 6.43-इंच के फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) AMOLED डॉट डिस्प्ले पैनल में 90Hz तक का रिफ्रेश रेट, 1,000 निट्स की पीक लोकल ब्राइटनेस और 409 ppi की पिक्सल डेनसिटी मिलती है। स्क्रीन का कंट्रास्ट रेशियो 4,500,000:1 है और यह रीडिंग मोड 3.0 को सपोर्ट करता है।
Advertisement

फोन MediaTek Helio G96 4G चिपसेट पर काम करता है, जिसे ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS2.2 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। एक समर्पित स्लॉट द्वारा माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन Android 13-बेस्ड MIUI 14 पर चलता है।

Redmi Note 12S पर ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलती है। सेटअप में 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर और मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है।
Advertisement

Redmi Note 12S में 5,000mAh बैटरी मिलती है और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फेस अनलॉक फीचर भी है। इसका वजन 176 ग्राम और डाइमेंशन 159.87mm x 73.87mm x 8.09mm है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.