Redmi Note 12R Pro 5G होगा 29 अप्रैल को लॉन्च, 48MP कैमरा, 12GB RAM के साथ देगा दस्तक!

Redmi ने जल्द ही अपनी Note सीरीज स्मार्टफोन में एक नया एडिशन Redmi Note 12R Pro 5G लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi जल्द ही Redmi Note 12R Pro 5G लॉन्च करने वाली है।
  • Note 12R Pro 5G 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता।
  • Redmi Note 12R Pro 5G स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगी।

Redmi Note 12 Pro+ 5G में 200MP का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi जल्द ही अपनी Note सीरीज स्मार्टफोन में एक नया एडिशन Redmi Note 12R Pro 5G लॉन्च करने वाली है। Note 12R Pro 5G के नाम वाला आगामी स्मार्टफोन मिड-रेंज पेशकश के तहत एंट्री कर सकता है। जानकारी के अनुसार, Note 12R Pro 5G, Note 12 Pro 4G, Note 12 Pro स्पीड एडिशन और स्टैंडर्ड Note 12 Pro 5G के बीच फिट होगा। Redmi Note 12R Pro 5G को चीन में 29 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। आइए Redmi Note 12R Pro 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Redmi Note 12R Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस


Redmi Note 12R Pro 5G के ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि इसमें फ्लैट फ्रेम डिजाइन और रियर में रेक्टेंगुलर ड्यूल कैमरा मॉड्यूल के साथ कर्व्ड रियर पैनल मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 5जी नेटवर्क का सपोर्ट करेगा। Redmi ने घोषणा की है कि यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगा। सेफ्टी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 4 Gen 1 SoC प्रोसेसर मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलेगी।

यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ OLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसके अलावा आई प्रोटेक्शन के लिए SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिलेगा। यह स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro 4G और Redmi Note 12 Pro 5G के बीच में आएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर सकता है। हालांकि, फोन की अन्य डिटेल्स के बारे में फिलहाल कोई जानकारी है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

100-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  3. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  4. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dak Sewa ऐप से घर बैठे ऑनलाइन उपयोग कर पाएंगे डाक सर्विस, जानें सबकुछ
  2. Vodafone Idea मई तक 90 और शहरों में 5G सर्विस करेगा शुरू, जानें क्या है पूरा प्लान
  3. Lava Bold N2 Pro 4G भारत में हो रहा 31 मार्च को लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशंस से लेकर सबकुछ
  4. OnePlus Ace 6 Ultra के स्पेसिफिकेशंस लीक, 8500mAh बैटरी के साथ Dimensity 9500 से होगा लैस
  5. पॉकेट साइज पावर बैंक बिना तार के करेगा फोन चार्ज! Ugreen MagFlow Air Qi2 हुआ लॉन्च
  6. Vivo X300 Ultra आज हो रहा लॉन्च, जानें कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, ऐसे हैं स्पेसिफिकेशंस
  7. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  8. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  9. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.