50MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग से लैस Redmi Note 12 इस दिन होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा

Redmi ने रेडमी नोट 12 प्रो के डिजाइन की भी झलक दिखाई है और साथ ही साथ कलर ऑप्शन को भी बताया है। वीबो पोस्ट के मुताबिक, नए स्मार्टफोन्स Shallow Dream Galaxy और Time Blue कलर ऑप्शन में आएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 12:28 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने Redmi Note 12 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है।
  • Note 12 सीरीज में Redmi Note 12, Note 12 Pro और Note 12 Pro+ शामिल हैं।
  • नए फोन में MediaTek Dimensity 1080 SoC मिलने वाला है।

Photo Credit: Redmi/Weibo

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने Redmi Note 12 सीरीज की लॉन्च तारीख का खुलासा कर दिया है। Xiaomi के सब-ब्रांड ने Weibo पर इस बात को कंफर्म किया है कि Note 12 सीरीज चीन में 27 अक्टूबर को लॉन्च होगी। बताया जाता है कि लाइन-अप में Redmi Note 12, Note 12 Pro और Note 12 Pro+ शामिल हैं। Redmi ने Note 12 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस को भी कंफर्म किया है। नए फोन हाल ही में लॉन्च किए गए MediaTek Dimensity 1080 SoC से लैस होने वाले पहले फोन होंगे।

कंपनी ने Weibo  पोस्ट के जरिए कंफर्म किया है कि Redmi की लेटेस्ट नोट सीरीज 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च की जाएगी। कंपनी लॉन्च तारीख को कंफर्म करने के अलावा Weibo पर की पोस्ट के जरिए Redmi Note 12 Pro सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस को भी जारी किया है। पहली पोस्ट में चीनी कंपनी ने कंफर्म किया है कि Redmi Note 12 Pro सीरीज में MediaTek Dimensity 1080 SoC दिया जाएगा। यह चिपसेट स्मार्टफोन्स में बेहतर बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस प्रदान करने का दावा करती है। कंपनी ने यह भी खुलासा किया है कि Redmi Note 12 Pro लाइनअप में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर दिया जाएगा। यह लोकप्रिय सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) प्रदान करता है।

Redmi ने रेडमी नोट 12 प्रो के डिजाइन की भी झलक दिखाई है और साथ ही साथ कलर ऑप्शन को भी बताया है। वीबो पोस्ट के मुताबिक, नए स्मार्टफोन्स Shallow Dream Galaxy और Time Blue कलर ऑप्शन में आएंगे। आगामी Redmi Note 12 सीरीज के फोन 3C और TENAA पर स्पॉट किए गए हैं। 3C लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi Note 12 Pro+ 210W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करता है, जबकि Note 12 Pro अधिकतम 120W को सपोर्ट करेगा। स्टैंर्डड वर्जन कथित तौर पर 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट प्रदान करेगा। इसके अलावा TENAA लिस्टिंग से यह साफ हुआ है कि Note 12 Pro+ और Note 12 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच की फुल-HD+ AMOLED पैनल दिया जाएगा। लिस्टिंग से यह भी साफ होता है कि Note 12 Proमें 4,980mAh की बैटरी मिलेगी, वहीं Note 12 Pro+ में 4,300mAh की बैटरी मिलेगी। इस फोन में क्या कुछ मिलने वाला है इसकी जानकारी लॉन्च के वक्त सटीक रूप से पता चल पाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.