108MP कैमरा वाले Redmi Note 11S का रेंडर लीक, बैक में होंगे 4 कैमरा

फोन के रियर पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। इसमें साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 जनवरी 2022 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11S में 108 मेगापिक्सल का सैमसंग एचएम2 प्राइमरी कैमरा होगा।
  • फोन में साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।
  • कंपनी की ओर से स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

रेंडर से पता चलता है कि स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर एक पंच होल कटआउट है जिसके अंदर सेल्फी कैमरा होगा।

Redmi Note 11S का लॉन्च काफी नज़दीक है और इस महीने में कंपनी इसे किसी भी समय लॉन्च कर सकती है। फोन का टीज़र रेडमी इंडिया एक दिन पहले ही रिलीज कर चुकी है। हालांकि टीजर में फोन की रिलीज डेट या स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है। लेकिन फोन का रेंडर एक पब्लिकेशन ने लीक किया है जो Redmi Note 11S के डिजाइन के बारे में बहुत कुछ बताता है। 

Xiaomiui.net की रिपोर्ट में Redmi Note 11S का रेंडर दिखाया गया है। रेंडर देखकर पता चलता है कि रेडमी के इस नए स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर एक पंच होल कटआउट है जिसके अंदर सेल्फी कैमरा होगा। फोन के रियर पैनल में क्वाड कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। कैमरा मॉड्यूल में फोन के प्राइमरी सेंसर की जानकारी भी दिख जाती है। Redmi Note 11S का प्राइमरी कैमरा 108MP का है जो इसके कैमरा मॉड्यूल में भी स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यह एक AI इनेबल्ड कैमरा है जिसके साथ 3 और कैमरा का सपोर्ट दिया गया है। बैक पैनल पर रेडमी की ब्रांडिंग दी गई है। फोन का डिजाइन Redmi Note 10S से लगभग मिलता जुलता है। कैमरा मॉड्यूल में कुछ बदलाव नजर आते हैं। 
Advertisement

Redmi Note 11S के स्पेसिफिकेशन के बारे में पिछले दिनों कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनके मुताबिक, रेडमी के इस नए स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का सैमसंग एचएम2 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स355 अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का OV2A मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर हो सकता है। फोन में AMOLED डिस्प्ले बताई जा रही है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz हो सकता है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा पंच होल कटआउट में दिया जाएगा और प्रोसेसर मीडियाटेक का होगा। यह 6 जीबी रैम और 64/128 जीबी स्टोरेज के अलावा 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसमें MIUI 13 प्रीइंस्टॉल्ड मिल सकता है। 

कंपनी की ओर से स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है इसलिए लीक्स के आधार पर फोन के स्पेसिफिकेशन पूर्ण सत्य नहीं माने जा सकते हैं। फिलहाल, फोन को लेकर सामने आ रहे लीक्स और फोन के लिए कंपनी का टीजर जारी किया जाना यह संकेत देता है कि यह फोन अगले कुछ दिनों में मार्केट में दस्तक दे सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.