Redmi Note 11 ग्लोबल वेरिएंट 26 जनवरी को होगा लॉन्च, ऑनलाइन रिटेलर साइट पर हुआ लिस्ट!

26 जनवरी को Redmi Note 11 सीरीज का ऑफिशिअल लॉन्च होने जा रहा है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जनवरी 2022 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 का प्राइस लगभग 13 हजार रुपये बताया गया है।
  • फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • अभी तक सीरीज के सभी मॉडल्स के बारे में कंपनी ने पुष्टि नहीं की है।

रेडमी नोट 11 में 5000 एमएएच की बैटरी है जिसके साथ 33 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

Redmi Note 11 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 26 जनवरी को होने जा रहा है जिसे कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है। हालांकि, अभी तक सीरीज के सभी मॉडल्स के बारे में कंपनी ने पुष्टि नहीं की है। रेडमी नोट 11 सीरीज के वनिला वेरिएंट के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन सामने आ चुके हैं। एक रिटेलर साइट की लिस्टिंग में ये स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। फोन में स्नैपड्रैगन फ्लैगशिप प्रोसेसर और क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फ्रंट कैमरा के लिए पंच होल दिया गया है। इसके साथ ही लिस्टिंग में Redmi Note 11 वनिला वेरिएंट का प्राइस भी बताया गया है। 

Twitter यूजर @swayneverrmind (via Xiaomiui, TechInsider) ने सबसे पहले इस वेबपेज को स्पॉट किया जिसमें Redmi Note 11 वनिला के स्पेसिफिकेशन और प्राइस डीटेल्स दिए गए हैं। यह लिस्टिंग ऑनलाइन रिटेलर Shopee की है जिसमें Redmi Note 11 का प्राइस ₱8,999 (लगभग 13 हजार रुपये) बताया गया है। रिटेलर के इस पेज पर Redmi Note 11 के स्पेसिफिकेशन की पूरी लिस्ट दी गई है। लिस्टिंग में जो इमेज दी गई है उसके अनुसार, Redmi Note 11 वनिला में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट है। फोन में 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। साउंड के लिए डुअल स्टीरिओ स्पीकर भी लिस्टेड हैं। क्वाड कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस होने के साथ-साथ अल्ट्रावाइड यूनिट और मैक्रो शूटर भी बताए गए हैं। 

इसके अलावा इस लिस्टिंग में फोन की बैटरी कैपिसिटी की डीटेल्स भी दी गई हैं। रेडमी नोट 11 में 5000 एमएएच की बैटरी है जिसके साथ 33 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इस लिस्टिंग में जो स्पेसिफिकेशन इमेज में बताई गई हैं वे फोन के साथ डिस्क्रिप्शन में दिए गए स्पेसिफिकेशन के साथ मेल नहीं खाती हैं। 

Redmi Note 11 वनिला के जो स्पेसिफिकेशन यहां पर बताए गए हैं अगर उनके साथ ही यह फोन मार्केट में लॉन्च होता है, तो यह Redmi Note 10 के जैसा होगा। रेडमी नोट 10 और रेडमी नोट 11 वनिला के कई स्पेसिफिकेशन आपस में मिलते हैं। हालांकि, 26 जनवरी को Redmi Note 11 सीरीज का ऑफिशिअल लॉन्च होने जा रहा है जिसके बाद तस्वीर खुद ही साफ हो जाएगी। तब तक इस सीरीज़ के बारे में कुछ और लीक्स भी सामने आ सकते हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.