108MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकती है Redmi Note 11 Pro सीरीज!

Redmi Note 11 Pro 4G स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर का दम देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मार्च 2022 09:03 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज के दोनों स्मार्टफोन्स में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा।
  • इनकी बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की होगी।
  • दोनों ही स्मार्टफोन्स में साइडमाउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।

Redmi Note 11 Pro सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस पंच होल डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

Redmi Note 11 Pro सीरीज का Xiaomi फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। Redmi Note सीरीज में कंपनी अपने Pro वेरिएंट्स के अंदर किफायती दाम में प्रीमियम फीचर्स उपलब्ध करवाती है। इसलिए शाओमी की Redmi Note 11 Pro सीरीज पर स्मार्टफोन मार्केट की नजरें गड़ी हैं। Redmi Note 11 Pro Series लॉन्च डेट भारत के लिए 9 मार्च तय की गई है। Redmi Note 11 सीरीज में कंपनी इसके पहले Redmi Note 11 और Redmi Note 11S को लॉन्च कर चुकी है। अब तक Note 11 Pro सीरीज के लिए जो जानकारी सामने आई है उसके आधार इन दोनों स्मार्टफोनन्स में क्या खास मिलने वाला है, इस पर एक नजर डाल लेते हैं। 
 

Redmi Note 11 Pro 4G, Redmi Note 11 Pro+ 5G price

रेडमी की इस लेटेस्ट सीरीज में Redmi Note 11 Pro 4G और Redmi Note 11 Pro+ 5G को लॉन्च किया जाना है। Redmi Note 11 Pro 4G की भारत में शुरुआती कीमत 16,999 रुपये बताई गई है। जिसमें इसका 6 जीबी रैम और 128 स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। जबकि इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये हो सकती है। फोन के तीन कलर वेरिएंट्स- स्टेल्थ ब्लैक,  फैन्टम व्हाइट और स्काई ब्लू में लॉन्च होने की उम्मीद है। 
Advertisement

इसी सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन Redmi Note 11 Pro+ 5G की शुरुआती कीमत 21,990 रुपये बताई जा रही है जिसमें इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो सकती है। फोन को स्टेल्थ ब्लैक, फैन्टम व्हाइट और मिराज ब्लर कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। 
 

Redmi Note 11 Pro 4G, Redmi Note 11 Pro+ 5G Design, Display, Cameras

सीरीज के दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.67 इंच की फुलएचडी प्लस पंच होल डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। यह एक एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। इनमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बताया गया है। रियर कैमरा की बात करें तो Redmi Note 11 Pro 4G में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा वाला क्वाड कैमरा सिस्टम देखने को मिल सकता है। सेकेंडरी लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर इसमें दिया जाएगा। 
Advertisement

Redmi Note 11 Pro+ 5G के रियर कैमरा सेटअप में 108 मेगापिक्सल मेन लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा होगा। इसमें सेकेंडरी लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस तीसरे लेंस के तौर पर होगा। 
 

Redmi Note 11 Pro 4G, Redmi Note 11 Pro+ 5G Hardware and Software

Redmi Note 11 Pro 4G स्मार्टफोन में MediaTek Helio G96 प्रोसेसर का दम देखने को मिल सकता है। इसके साथ LPDDR4x रैम और UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलेगी। Redmi Note 11 Pro+ 5G में Snapdragon 695 चिप की पावर होगी। दोनों ही स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट होगा। 
Advertisement

इनकी बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की होगी जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। दोनों ही स्मार्टफोन में साइडमाउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। डुअल सिम और IR Blaster भी दोनों डिवाइसेज में मौजूद रहेगा। सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में Android 11 OS का सपोर्ट होगा और टॉप पर MIUI 13 कस्टम स्किन होगी। बहरहाल, इस सीरीज के लॉन्च से पहले अफवाहों का बाजार गर्म है। कंपनी इनके लॉन्च के साथ अपने पिटारे से क्या बाहर निकालती है ये कल सबके सामने होगा।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी96

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life, fast charging
  • Decent overall performance
  • Crisp display, stereo speakers
  • Good photo quality in daylight
  • Dust and water resistant design
  • Bad
  • No 4K video recording
  • Weak selfie, ultra-wide, and macro cameras
  • Android 11, promotional content in MIUI
  • Not great value for money
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.