Redmi Note 11 4G ग्लोबल वेरिएंट को मिला BIS और NBTC सर्टिफिकेशन फोन में होगा 50MP कैमरा

Redmi Note 11 4G के इंटरनेशनल मॉडल को सर्टीफिकेशन साइट्स के अलावा Camera FV5 डेटाबेस में देखा गया है जिससे पता चलता है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 4G में 6.5 इंच FHD+ डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।
  • यह एंड्रॉयड 11 ओएस के साथ MIUI 12.5 स्किन के साथ आ सकता है।
  • फोन के मॉडल नम्बर के अनुसार यह जनवरी 2022 में हो सकता है लॉन्च।

Redmi Note 11 4G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Xiaomi की Redmi Note 11 सीरीज जल्द ही लॉन्च हो सकती है। इसी सीरीज के एक स्मार्टफोन मॉडल Redmi Note 11 4G को दो नए सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसके अलावा फोन को एक कैमरा डेटाबेस में भी देखा गया है। सीरीज के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को बीआईएस (BIS) और एनबीटीसी (NBTC) सर्टिफिकेशन मिला है। बीआईएस पर इसे मॉडल नम्बर 2201117TI के साथ और एनबीटीसी पर मॉडल नम्बर 2201117TG के साथ सर्टिफाई किया गया है। इन दोनों सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन भारत और थाईलैंड में लॉन्च होने वाला है। 

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 11 4G के इंटरनेशनल मॉडल को सर्टिफिकेशन साइट्स के अलावा एक कैमरा डेटाबेस में भी स्पॉट किया गया है। फोन को Camera FV5 डेटाबेस में देखा गया है जिससे पता चलता है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा जिसमें F/2.0 एपर्चर और इलेक्ट्रोनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13.1 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।  

Xiaomi के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में इससे पहले भी कुछ जानकारी सामने आ चुकी है जिसमें बताया गया था कि इसके चाइनीज वर्जन की तुलना में इसका इंटरनेशनल वर्जन थोड़ा अलग हो सकता है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि चीन से बाहर इसे Redmi 10 2022 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। 

Redmi Note 11 4G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले दी जा सकती है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह एंड्रॉयड 11 ओएस के साथ MIUI 12.5 स्किन पर ऑपरेट करेगा। फोन में स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का सपोर्ट भी बताया गया है। इसमें 5000 एमएएच बैटरी कैपिसिटी देखने को मिल सकती है जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। हाल ही में मिली जानकारी में सामने आया था कि फोन में 9w का रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिल सकता है।

शाओमी के इस स्मार्टफोन की रिलीज डेट के बारे में अभी तक कोई ऑफिशिअल जानकारी नहीं मिली है। लेकिन फोन के मॉडल नम्बर से संकेत मिलता है कि यह जनवरी में मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस शाओमी फोन के मॉडल नम्बर के पहले चार अक्षर इसके लॉन्च के साल और महीने को बताते हैं।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी88

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.