48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 10T भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Russia वेबसाइट के अनुसार, Redmi Note 10T स्मार्टफोन को खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, जिसमें आपको फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इस वेरिएंट की कीमत RUB 19,990 (लगभग 20,500 रुपये) है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 28 जून 2021 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • रेडमी नोट 10टी फोन 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है
  • मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है फोन

ब्लू, ग्रीन, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में आया है Redmi Note 10T फोन

Redmi Note 10T स्मार्टफोन को Redmi Note 10 सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। रेडमी नोट 10टी फोन Redmi Note 10 5G का रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो कि यूरोप में लॉन्च हुआ था। वहीं इस फोन को भारत में Poco M3 Pro 5G के रूप में पेश किया जा चुका है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन को दो वेरिएंट में लाया गया है, जबकि कलर में आपको कई विकल्प मिलेंगे। यह स्मार्टफोन Bluetooth SIG पर स्पॉट किया जा चुका है और यह कई बार ऑनलाइन लीक भी हो चुका है।
 

Redmi Note 10T price and specifications

Xiaomi Russia वेबसाइट के अनुसार, Redmi Note 10T स्मार्टफोन को खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, जिसमें आपको फोन का 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इस वेरिएंट की कीमत RUB 19,990 (लगभग 20,500 रुपये) है। वेबसाइट पर अन्य कॉन्फिग्रेशन मॉडल्स भी लिस्ट हैं, जैसे 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। फिलहाल इन फोन की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। यह फोन खरीद के लिए ब्लू, ग्रीन, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में मौजूद हैं।
Advertisement
 

Redmi Note 10T specifications

Redmi Note 10T फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) होल-पंच अडैप्टिवसिंक डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है।  यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6GB रैम को जोड़ा गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज 128 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 10टी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

रेडमी नोट 10टी में फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-सिम स्लॉट, 4जी, एनएफसी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 161.81x75.34x8.92 mm और भार 190 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.