Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स

फोन को कंपनी ने मिडनाइट ब्लैक, स्टारी व्हाइट और वाइल्डरनेस ग्रीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 अगस्त 2026 10:50 IST
ख़ास बातें
  • यह 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।
  • फोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप मिलती है।
  • फोन के रियर में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है।

Redmi M100 फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Redmi

Redmi M100 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। यह 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। Corning Gorilla Glass की सेफ्टी इसमें दी गई है। बड़ा हाईलाइट इसकी 7,900mAh की बैटरी है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। फोन खूबसूरत Wilderness Green वेरिएंट में एक यूनीक लुक के साथ लुभावना लगता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Redmi M100 Price

फोन को कंपनी ने मिडनाइट ब्लैक, स्टारी व्हाइट और वाइल्डरनेस ग्रीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया है। Redmi M100 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग 25,500 रुपये) है। 6GB+256GB मॉडल की कीमत 1,999 युआन (लगभग 28,300 रुपये) है, जबकि टॉप-एंड 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,199 युआन (लगभग 31,200 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

Redmi M100 Specifications and Features

Redmi M100 फोन में 6.9 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिजाइन आकर्षक है। रियर में फोर-डायमेंशनल माइक्रो-कर्व्ड डिजाइन है, जबकि कैमरा एरिया में RGB डायनामिक लाइटिंग दी गई है। यह 1600 × 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का है। Corning Gorilla Glass की सेफ्टी इसमें दी गई है। साथ ही आई-प्रोटेक्शन फीचर भी इसमें दिया गया है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप मिलती है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट है जो 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। 

फोन के रियर में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। जिसमें फिल्म फिल्टर, पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड, लाइव फोटो, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग जैसे फीचर्स भी मौजूद बताए गए हैं। फ्रंट कैमरा 5MP का सेंसर है जिसमें ब्यूटी मोड, फेस रिकग्निशन, पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे फीचर्स मौजूद बताए गए हैं।

Advertisement

फोन में 7,900mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यह 22.5W रीवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। PPS चार्जिंग प्रोटोकॉल इसमें सपोर्टेड है। यूजर चाहे तो कम्पैटिबल थर्ड-पार्टी फास्ट चार्जर भी इसमें इस्तेमाल कर सकते हैं। अन्य फीचर्स में NFC, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.