Redmi K80 Pro में मिलेगी 6,000mAh बैटरी और फ्लगैशिप प्रोसेसर, चार्जिंग डिटेल्स भी लीक

दावा किया गया था कि Redmi K80 Pro में Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2024 19:47 IST
ख़ास बातें
  • K80 Pro में Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है
  • बड़ी 6000mAh सिलिकॉन बैटरी से हो सकता है लैस
  • 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलने की उम्मीद

Redmi K70 सीरीज को पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Xiaomi

ऐसा प्रतीत होता है कि Redmi अपने अपकमिंग K80 सीरीज पर काम कर रही है। सीरीज के दो मॉडल - K80 और K80 Pro पिछले महीने खबरों में थे और अब, एक लेटेस्ट लीक में Redmi K80 Pro के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। दावा किया गया है कि अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन मॉडल Snapdragon 8 Elite चिपसेट और 6,000mAh बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा, चार्जिंग डिटेल्स को भी लीक किया गया है। बता दें कि हालिया लीक में Redmi K80 सीरीज में 2K OLED डिस्प्ले शामिल होने की भी खबर है।

गिज्मोटाइना द्वारा चाइनीज टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) का एक वीबो पोस्ट (अब डिलीट किया गया) देखा गया था, जिसमें दावा किया गया था कि Redmi K80 Pro में Qualcomm का अपकमिंग Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलेगा। यह Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट हो सकता है, जिसके OnePlus, Oppo और Xiaomi के अपकमिंग फ्लैगशिप में शामिल होने की खबर है। बता दें कि Redmi ने K70 Pro को भी पिछले साल के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ लॉन्च किया था।

इसके अलावा, टिप्सटर ने यह भी बताया कि अपकमिंग Redmi K80 Pro में बड़ी 6000mAh सिलिकॉन बैटरी मिलेगी, जो K70 Pro में मौजूद 5000mAh पैक से बड़ी है। इसके अलावा, पोस्ट में लिखा गया था कि “energy density set a new high”, जिसका मतलब हो सकता है कि यह बैटरी पैक कम स्पेस में ज्यादा पावर स्टोर करे। इसके अलावा, K80 Pro में 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलने की उम्मीद की गई है। फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

इससे पहले सितंबर में Xiaomi के दो नए फोन मॉडल नम्बर 24122RKC7C और 24117RK2CC के साथ चीन के रेडियो सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आए थे। दोनों फोन क्रमश: Redmi K80 और K80 Pro बताए गए थे। ऐसा माना जा रहा है स्टैंडर्ड मॉडल Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है। 

माना जा रहा है कि दोनों ही स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले के साथ आ सकते हैं, जिसमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट होगा। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। K80 Pro में अल्ट्रासोनिक, जबकि वेनिला मॉडल में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की भी अफवाह है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
  2. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
  4. Vivo T5 Pro 5G की कीमत का खुलासा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से होगा लैस, जानें सबकुछ
  5. BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
  6. Instagram लाया बड़े काम का फीचर, अब कमेंट भी होगा एडिट, जानें कैसे
  7. Whirlpool ने लॉन्च किए नए रेफ्रिजरेटर, अपने आप पिघलेगी बर्फ, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G की भारत में सेल शुरू, ऑफर में हजारों की बचत का मौका
  9. Philips ने Rs 10 हजार से सस्ते मॉनिटर किए लॉन्च, 23.8 इंच बड़े 144Hz डिस्प्ले से लैस
  10. Samsung फोन खरीदने का प्लान? कई मॉडल्स हो गए महंगे, नई कीमतें लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.