Redmi K80 Pro होगा OnePlus 13 से सस्ता, स्पेसिफिकेशन्स होंगे iQOO 13 से बेहतर! वीडियो में किए गए कई खुलासे

वीडियो में यह भी हिंट दिया गया था कि Remdi K80 सीरीज में कोई 'E' वेरिएंट नहीं होगा। बता दें कि Redmi K70 सीरीज में एक K70E नाम से किफायती मॉडल भी पेश किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2024 16:16 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 Pro को AnTuTu 10 पर 3 मिलियन से ज्यादा का स्कोर मिला
  • चीन में TikTok पर शेयर किए गए लाइव वीडियो में किए गए कई खुलासे
  • इस साल Redmi K80 सीरीज में किफायती 'E' मॉडल शामिल नहीं किया जा रहा है

Redmi K70 सीरीज (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगी Redmi K80 सीरीज

Photo Credit: Redmi

Redmi K80 सीरीज को चीन में जल्द लॉन्च किया जाना है। सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ एक Pro मॉडल भी होगा। दोनों Redmi K-सीरीज मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स लगातार लीक किए जा रहे हैं, लेकिन अब कंपनी ने खुद इन मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि करनी शुरू कर दी है। हाल ही में Redmi के एक सीनियर ऑफिशियल ने Redmi K80 Pro के AnTuTu स्कोर का खुलासा किया और साथ ही इसकी कीमत का इशारा भी दिया। Redmi K80 Pro के Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने की खबर है और यह चीन में OnePlus 13 से सस्ता होगा।

चीनी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Douyin में Redmi के जनरल मैनेजर, Wang Teng ने लाइव ब्रॉडकास्ट में Redmi K80 Pro के AnTuTu (10 वर्जन) स्कोर की तुलना उसके कई प्रतिद्वंदियों के साथ की, जिसमें Oppo X8 सीरीज, Vivo X200 सीरीज, OnePlus 13 जैसे स्मार्टफोन शामिल थें। वीडियो में दिखाया गया है कि Redmi K80 Pro ने 3 मिलियन (30 लाख) से ज्यादा का स्कोर हासिल किया। इस दौरान दो अन्य अज्ञात मॉडल्स का स्कोर भी दिखाया गया, जिन्होंने 2.73 मिलियन और 2.83 मिलियन स्कोर हासिल किया। टेस्ट को रूम टेंप्रेचर पर किया गया और इस दौरान स्मार्टफोन मैक्सिमम 49 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर पहुंचा।

वीडियो में यह भी हिंट दिया गया था कि Remdi K80 सीरीज में कोई 'E' वेरिएंट नहीं होगा। बता दें कि Redmi K70 सीरीज में एक K70E नाम से किफायती मॉडल भी पेश किया गया था। वांग ने यह भी बताया कि K80 सीरीज में HyperOS 2 होगा और इसे एन्हांस्ड गेमिंग परफॉर्मेंस और बेहतर टच रिस्पॉन्स के लिए ऑप्टिमाइज किया जाएगा।

इतना ही नहीं, सबसे दिलचस्प बात यह है कि वांग ने वीडियो में कीमत का इशारा भी दिया। इसमें एक व्हाइट बोर्ड में चीनी भाषा में लिखा गया कि K80 Pro के स्पेसिफिकेशन्स '13' से ज्यादा होंगे, यहां 13 को पीले रंग में लिखा गया है, जो संभवत: iQOO 13 की ओर इशारा हो सकता है। वहीं, नीचे कीमत को '13' से कम बताया गया है और इस बार 13 को लाल रंग से लिखा गया है, जो संभवत: OnePlus 13 हो सकता है। यदि ऐसा सच होता है, तो हम उम्मीद कर रहे हैं कि Redmi K80 Pro के स्पेसिफिकेशन्स iQOO 13 को टक्कर देंगे और इसकी कीमत OnePlus 13 से कम होगी।
 

Redmi के जनरल मैनेजर द्वारा Douyin पर शेयर किए गए वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब
Photo Credit: Douyin (Wang Tang)

बता दें कि OnePlus 13 को चीन में 4,499 युआन (करीब 53,000 रुपये) और iQOO 13 को 3,999 युआन (लगभग 47,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में हम Redmi K80 Pro के चीन में इन्हीं कीमतों के बीच में लॉन्च होने उम्मीद करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google लाया गजब का AI प्लेटफॉर्म Stitch, खुद डिजाइन करें अपना ऐप और वेब पेज
  2. Amazon Garmi Ki Taiyari Sale: सेल में AC और रेफ्रिजरेटर पर 65% डिस्काउंट
  3. OnePlus 15T में मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा, LUMO इमेजिंग सिस्टम
  4. OnePlus Nord 6 में होगी 9000mAh बैटरी, 165Hz धांसू डिस्प्ले, अप्रैल में इस दिन होगा लॉन्च!
  5. 9,020mAh की बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा iQOO Z11
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI Coach के साथ boAt की नई स्मार्टवॉच लॉन्च, सिंगल चार्ज में 10 दिन चलती है, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होते ही S25 Ultra हुआ सस्ता! नई कीमत लीक
  3. धरती से टकराने से पहले रोके जाएंगे एस्टेरॉयड! जानिए क्या है Blue Origin का बड़ा मिशन
  4. OnePlus 15T में मिलेंगे 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा, LUMO इमेजिंग सिस्टम
  5. Redmi 15A 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,300mAh की बैटरी 
  6. सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
  7. OpenAI अकाउंट कैसे करें क्रिएट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  8. Oppo K14 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. मंगल पर 400 करोड़ साल पुराना डेल्टा मिला! नासा की बड़ी खोज
  10. Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.