Redmi K80, K80 Pro फोन 2K डिस्प्ले, 50MP मेन कैमरा से होंगे लैस, फुल स्पेसिफिकेशन लीक

Redmi K80 और K80 Pro स्मार्टफोन्स के फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2024 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi की Redmi K80 सीरीज नवंबर के अंत लॉन्च होने की संभावना है
  • Redmi K80 फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा।
  • फोन में 6500mAh की बैटरी आ सकती है

सीरीज में Redmi K80 और K80 Pro मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं।

Xiaomi की Redmi K80 सीरीज नवंबर के अंत लॉन्च होने की संभावना है। सीरीज में Redmi K80 और K80 Pro मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। लीक्स के अनुसार इस सीरीज में कंपनी ने स्पेसिफिकेशंस का लेवल और ऊपर कर दिया है। फोन में क्वालकॉम प्रोसेसर आने की संभावना है। डिवाइसेज 6000mAh या उससे ज्यादा बैटरी कैपिसिटी से लैस होंगे। इतना ही नहीं, इनमें 120W तक वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 50W तक वायरेलस फास्ट चार्जिंग भी बताई गई है। अब दोनों डिवाइसेज के फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं।  

Redmi K80 और K80 Pro स्मार्टफोन्स के फुल स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। Weibo पर जाने माने टिप्स्टर Experience More की ओर से दोनों मॉडल्स के स्पेक्स का खुलासा किया गया है। टिप्स्टर ने फोन में नीचे दिए गए स्पेसिफिकेशंस होने की संभावना बताई है। हालांकि कंपनी की ओर से इनकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। 
 

Redmi K80 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Redmi K80 फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होने की संभावना बताई गई है। फोन 2K रिजॉल्यूशन वाले Huaxing LTPS पैनल से लैस होगा। फोन में फ्लैट डिजाइन होगा। रियर में इसमें 50MP Omnivision OV50 मेन सेंसर होगा। साथ में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। फ्रंट में यह 20MP सेंसर से लैस होगा। फोन में 6500mAh की बैटरी आ सकती है जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग होगी। रेडमी के80 में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी होगी। 
 

Redmi K80 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Redmi K80 Pro लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आ सकता है। फोन में 2K Huaxing LTPS डिस्प्ले पैनल मौजूद होगा। डिजाइन फ्लैट ही रहने की बात कही गई है। कैमरा के लिए इसमें रियर में 50MP का मेन सेंसर होगा जिसके साथ में 32MP ISOCELL KD1 अल्ट्रावाइड लेंस होगा। तीसरे सेंसर के रूप में 50MP ISCOELL JN5 टेलीफोटो लेंस देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन फ्रंट में 20MP सेंसर के साथ आएगा। फोन 6000mAh बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। इसमें 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। यह अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर समेत IP68 रेटिंग से लैस होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  3. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  2. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  4. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  5. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  6. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  7. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  8. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  9. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  10. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.