Redmi K70 Ultra के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Redmi कथित तौर पर नए Redmi K70-सीरीज फोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रांड नए K70-सीरीज को साल की पहली छमाही में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 13:25 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70 Ultra में 8T OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
  • Redmi K70 Ultra में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Redmi K70 Ultra एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस पर चलेगा।

Redmi K70 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi कथित तौर पर नए Redmi K70-सीरीज फोन पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रांड एक नए K70-सीरीज को साल की पहली छमाही में लॉन्च कर सकता है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट के जरिए फोन के बैटरी साइज और चार्जिंग कैपेसिटी का खुलासा किया। हालांकि, बाद में पोस्ट को हटा दिया था, लेकिन पोस्ट हटाने के बावजूद उन जानकारियों का पता चल गया। यहां हम आपको आगामी Redmi K70-सीरीज फोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi K70 Ultra Specifications (Expected)


ऐसा लग रहा है कि वीबो पोस्ट में बताया गया “N12” Redmi K70 Ultra से संबंधित हो सकता है। लीकर ने कहा कि MT6989 चिपसेट, जो कि संभावित Dimensity 9300 SoC हो सकता है, इस फोन में मिलेगा। आगे कहा गया कि Redmi K70 Ultra में 5,500mAh की बैटरी है जो 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। टिपस्टर ने पहले खुलासा किया था कि यह 24GB तक एलपीडीडीआर5टी RAM और 1TB तक यूएफएस 4.0 स्टोरेज के साथ आएगा। इससे पता चलता है कि K70 Ultra ब्रांड का सबसे पावरफुल K70 सीरीज फोन होगा।
Advertisement

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi K70 Ultra में 8T OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो 1.5K रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। स्क्रीन लगभग 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस पर चलेगा। Redmi K70 Ultra के कैमरा सेटअप के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, यह बीते साल आए Redmi K60 Ultra की तरह IP68-रेटेड डस्टप्रूफ और वाटर-रेसिस्टेंट चेसिस के साथ आ सकता है। इसके अलावा, इसमें बेहतर ड्यूराबिलिटी के लिए एल्यूमीनियम फ्रेम होने की भी उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.