Redmi K70 Ultra में होगी 24GB रैम, 1024GB स्टोरेज! लॉन्च से पहले कंपनी ने किया खुलासा

Redmi K70 Ultra का Ice Glass कलर वेरिएंट भी कंपनी लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जुलाई 2024 11:20 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70 Ultra में धांसू स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं।
  • इस फोन में 1TB स्टोरेज स्पेस कंपनी देगी।
  • रियर में फोन के अंदर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है।

Redmi K70 Ultra का Ice Glass कलर वेरिएंट भी कंपनी लॉन्च करेगी।

Photo Credit: ITHome

Xiaomi का अपकमिंग फोन Redmi K70 Ultra इन दिनों खूब चर्चाओं में छाया हुआ है। Redmi K70 Ultra में धांसू स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं जिनमें से कुछ का खुलासा लीक्स में हो भी चुका है। अब अधिकारिक रूप से कंपनी ने एक और खास अपडेट इस फोन के बारे में दिया है। फोन का 24GB रैम वेरिएंट भी कंपनी लॉन्च करेगी, जिसकी पुष्टि चाइनीज स्मार्टफोन मेकर की ओर से कर दी गई है। आइए जानते हैं अन्य डिटेल। 

Redmi K70 Ultra लॉन्च के बेहद नजदीक है। फोन के लॉन्च से पहले शाओमी ने एक और घोषणा की है जिसके मुताबिक, Redmi K70 Ultra का 24GB रैम वेरिएंट भी मार्केट में उतारा जाएगा। ITHome के अनुसार, इस फोन में 1TB स्टोरेज स्पेस कंपनी देगी। Weibo पर शाओमी के एक बड़े अधिकारी Wang Teng ने हाल ही में ऑनलाइन सवालों का जवाब देते हुए कहा कि फोन का 24GB रैम, 1TB (1024GB) स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च होगा। 
Advertisement

Redmi K70 Ultra का लॉन्च इसी महीने होना है जिसके लिए कंपनी जल्द ही अधिकारिक तारीख भी घोषित कर सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट होगा। इतना ही नहीं, यह फोन पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसमें नई जेनरेशन का 1.5K C8+ स्ट्रेट डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले में नैरो बेजल्स होंगे। रियर में फोन के अंदर 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) फीचर भी होगा। कंपनी ने बीते दिन फोन का एक और वर्जन कंफर्म किया है। 

Redmi K70 Ultra का Ice Glass कलर वेरिएंट भी कंपनी लॉन्च करेगी। फोन में खास कूलिंग सिस्टम आने की बात भी कही गई है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में यूजर्स को बेस्‍ट गेमिंग एक्‍सपीरियंस मिल सकता है। कहा गया है कि परफॉर्मेंस बेंचमार्क, फ्रेम रेट और रिजॉल्यूशन के लेवल पर यह बेस्‍ट गेमिंग फोन होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में 5500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी इस डिवाइस में देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.