108MP कैमरा और 12GB RAM से लैस Redmi K50 Ultra लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Redmi K50 Ultra के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 यानी कि 35,400 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 यानी कि 39,000 रुपये है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 12 अगस्त 2022 16:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K50 Ultra के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,400 रुपये है।
  • Redmi K50 Ultra में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi K50 Ultra में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।

Redmi K50 Ultra में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

Redmi K50 Ultra को मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Redmi K50 Ultra की कीमत


कीमत की बात करें तो Redmi K50 Ultra के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 यानी कि 35,400 रुपये, 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 यानी कि 39,000 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,599 यानी कि 42,500 रुपये है। जबकि 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 यानी कि 47,200 रुपये है। यह स्मार्टफोन चैंपियन एडिशन (12GB RAM + 512GB ) में आता है, जिसकी कीमत CNY 4,199 यानी कि 49,600 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो K50 Ultra को Black, Blue और Silver कलर में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्री-ऑर्डर 16 अगस्त से शुरू होगा।
Advertisement
 

Redmi K50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi K50 Ultra में 6.7 इंच की 12 बिट OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,712 x 1,220 पिक्सल, 444PPI, 1,920Hz PWM डिमिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 SoC दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 12 पर बेस्ड MIUI 13 दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें LPPDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

कैमरा की बात की जाए तो इसमें 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ड्यूल सिम सपोर्ट, वाईफाई 6, ड्यूल बेंड GNSS और एनएफसी दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स, IP53 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बैटरी बैकअप की जाए तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.