120W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Redmi K50 Gaming Edition!

लिस्टिंग से खुलासा होता है कि फोन Android 12 पर काम करेगा। फोन का सिंगल कोर स्कोर 1226 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 3726 प्वाइंट्स है। इससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा, फोन में 12 जीबी रैम मिल सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K50 Gaming Edition में मिल सकती है 12 जीबी रैम
  • फोन का मॉडल नंबर 21121210C हो सकता है
  • रेडमी के50 डिवाइस 4,700 एमएएच बैटरी से लैस होंगे
Redmi K50 सीरीज़ को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Redmi K50, Redmi K50 Pro, Redmi K50 Pro+ और Redmi K50 Gaming स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में सीरीज़ के Redmi K50 Gaming Edition की जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन Geekbench 5, TENAA और 3C वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इन लिस्टिंग के जरिए फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी प्राप्त हुई है।

Gizmochina की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन सबसे पहले 3C सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर 21121210C के साथ लिस्ट हुआ था। पुरानी लीक में कहा गया है कि यह मॉडल नंबर Redmi K50 Gaming Edition से जुड़ा हुआ है। 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट से सामने आया था कि यह फोन 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

इसके अलावा, कथित रूप से यह मॉडल नंबर गीकबेंच पर भी लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से खुलासा होता है कि फोन Android 12 पर काम करेगा। फोन का सिंगल कोर स्कोर 1226 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 3726 प्वाइंट्स है। इससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसके अलावा, फोन में 12 जीबी रैम मिल सकती है।

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि रेडमी के50 डिवाइस 4,700 एमएएच बैटरी से लैस होंगे और इसमें Double VC Cooling System मिलेगा। इसके साथ कंपनी ने सीरीज़ के अगले महीने लॉन्च की भी पुष्टि की है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.