Xiaomi Redmi Go हो सकता है कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन

Xiaomi जल्द ही गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का हिस्सा बन जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी जल्द ही एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) से लैस एक स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 दिसंबर 2018 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन का मॉडल नबंर M1903C3GG है
  • सिंगापुर के आईएमडीए सर्टिफिकेशन से Redmi Go नाम की पुष्टि हुई है
  • Redmi Go आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चलेगा
Xiaomi जल्द ही गूगल के एंड्रॉयड गो प्रोग्राम का हिस्सा बन जाएगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी जल्द ही एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) से लैस एक स्मार्टफोन मार्केट में उतारेगी। यह जानकारी रूस, सिंगापुर और अमेरिका में M1903C3GG मॉडल नंबर वाले एक शाओमी स्मार्टफोन के सर्टिफिकेशन से सामने आई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि Redmi Go हैंडसेट कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन होगा। गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड गो प्रोग्राम को कम दाम वाले हैंडसेट में बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस देने के लिए बनाया गया है। तय है कि Xiaomi फोन रेडमी परिवार का एक और सस्ता फोन होगा।

टेक ब्लॉग Nashville Chatter के मुताबिक, Xiaomi के एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन का मॉडल नबंर M1903C3GG है। इसे अमेरिका के एफसीसी और रूस के ईईसी से सर्टिफिकेशन मिला है। दोनों सर्टिफिकेशन से नए एंड्रॉयड गो फोन के नाम का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, सिंगापुर के आईएमडीए सर्टिफिकेशन से Redmi Go नाम की पुष्टि हुई है।

US FCC सर्टिफिकेशन से खुलासा हुआ है कि यह शाओमी स्मार्टफोन डुअल सिम, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.2 कनेक्टिविटी के साथ आएगा। इसके अलावा फोन का डाइमेंशन 141x150x71 मिलीमीटर होगा। यह बताया है कि हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा।

एंड्रॉयड गो मॉडल होने के साथ तय है कि Redmi Go आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चलेगा। यह संभवतः 1 जीबी रैम के साथ आएगा।

तीन देशों में सर्टिफाई हो जाने के बाद साफ है कि शाओमी रेडमी गो को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जाएगा। इसके प्रीमियम मॉडल होने की संभावना बेहद कम है। भारतीय मार्केट में शाओमी का यह एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन 10,000 रुपये से कम दाम में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Go, Android Go
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  3. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  4. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. खो गया है आपका स्मार्टफोन तो फाइंड माय डिवाइस फीचर से ऐसे खोजें
  2. 16 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Vivo का फोल्डेबल स्मार्टफोन, ये है ऑफर
  3. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  6. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  8. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  9. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  10. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.