Redmi का बजट रेंज में धांसू गेमिंग फोन अप्रैल के अंत तक होगा लॉन्च

रिपोर्ट में बताया गया था कि स्मार्टफोन सैमसंग ई4 एमोलेड स्क्रीन से लैस होगा, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5,000mAh बैटरी के साथ इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Redmi का बजट रेंज में धांसू गेमिंग फोन अप्रैल के अंत तक होगा लॉन्च

फोन में दी जा सकती है 5,000mAh की बैटरी

ख़ास बातें
  • Redmi का गेमिंग फोन अप्रैल में होगा लॉन्च
  • स्मार्टफोन फ्लैगशिप-स्तर के हार्डकोर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा
  • फोन में मिल सकता है मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर
विज्ञापन
Redmi जल्द ही अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसकी जानकारी खुद कंपनी द्वारा दे दी गई है। जी हां, कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर कंफर्म किया है कि कंपनी अपना पहला गेमिंग स्मार्टफोन अप्रैल के अंत तक लॉन्च कर देगी। Xiaomi के किफायती ब्रांड रेडमी ने कहा है कि यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप-स्तर के हार्डकोर गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा, जो कि कॉस्ट-इफेक्टिव होगा। कंपनी ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य प्लेयर्स के लिए गेमिंग फ्लैगशिप क्रिएट करना है। इससे संबंधित पोस्ट में रेडमी के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने डिटेल में जानकारी दी है कि क्यों कंपनी इस स्पेस में वेंचर कर रही है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि रेडमी ने Call of Duty: Mobile के साथ साझेदारी की है, ताकि गेम एक्सपीरियंस को ऑप्टिमाइज़ किया जा सके।

Redmi के वीबो पोस्ट के मुताबिक, रेडमी गेमिंग फोन अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा, जिसका उद्देश्य होगा ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स को फ्लैगशिप गेमिंग प्रदान करना। कंपनी ने तारीख का खुलासा फिलहाल नहीं किया है और न ही यह जानकारी दी गई है कि इस फोन को चीन के बाहरी मार्केट में लॉन्च किया जाएगा या नहीं। लेकिन Weibing ने कंपनी के इस कदम से संबंधित डिटेल जानकरी साझा की है और इसमें वेंचर करने का कारण 'Ultimate price-performance ratio' बताया है।

उन्होंने कहा कि रेडमी स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल युवा यूज़र्स द्वारा किया जाता है, जिसमें “generous price” प्वाइंट जनता को बेनेफिट प्रदान करेगा। इसके अलावा, उन्होंने आगे कहा कि रेडमी गेमिंग फोन गेमिंग मोबाइल फोन इंडस्ट्री को अधिक हार्डकोर गेमिंग एक्सपीरियंस और एक्स्ट्रीम फ्लैगशिप प्राइस-परफोर्मेंस के साथ झंझोर देगा। एग्जिक्यूटिव ने यह भी हाइलाइट किया कि यह हेंडसेट मार्केट में सबसे हल्का व पतला हार्डकोर गेमिंग फ्लैगशिप होगा। वहीं, रेडमी ने इम्प्रूव्ड गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए Call of Duty: Mobile के साथ भी साझेदारी की है।

टिप्सटर Digital Chat Station ने इससे पहले जानकारी दी थी कि रेडमी का पहला गेमिंग स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। उस वक्त Lu Weibing ने संकेत दिए थे कि कंपनी Redmi K30 Extreme स्मार्टफोन को बंद कर देगी और उसकी जगह इसका सक्सेसर लेकर आएगा जो कि नए प्रोसेसर के साथ दस्तक देगा। FoneArena की रिपोर्ट में बताया गया था कि स्मार्टफोन सैमसंग ई4 एमोलेड स्क्रीन से लैस होगा, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसके अलावा फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और 5,000mAh बैटरी के साथ इसमें 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Gaming Smartphone, Redmi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »