Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसरः रिपोर्ट

Redmi Note 7 के लॉन्च होने के बाद अब खबर सामने आ रही है कि Xiaomi एक अन्य Redmi स्मार्टफोन को लेकर काम कर रही है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 जनवरी 2019 16:18 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस रेडमी फोन को उतारा जा सकता है
  • 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस हो सकता है Redmi Note 7 Pro
  • स्मार्टफोन की कीमत हो सकती है 2,500 चीनी युआन

Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन में हो सकता है स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसरः रिपोर्ट

Photo Credit: ITHome

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी ने गुरुवार यानी 10 जनवरी को 'Redmi by Xiaomi' सब-ब्रांड के अंतर्गत Redmi Note 7 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। चीन में रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,400 रुपये) है। Redmi Note 7 के लॉन्च होने के बाद अब खबर सामने आ रही है कि Xiaomi एक अन्य Redmi स्मार्टफोन को लेकर काम कर रही है। Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

वेबसाइट GizmoChina के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro को इस साल बसंत ऋतु के बाद लॉन्च किया जा सकता है। यह हैंडसेट भी 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर के साथ आ सकता है। कंपनी के सीईओ ली जून (Lei Jun) ने अपने वीबो अकाउंट पर कमेंट पर रिप्लाई (सबसे पहले ITHome ने किया स्पॉट) करते हुए कहा कि आने वाले समय में स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट से लैस रेडमी फोन को उतारा जाएगा।
Advertisement

वेबसाइट GizChina की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत 2,500 चीनी युआन (लगभग  26,000 रुपये) के आसपास हो सकती है। GizChina के मुताबिक, शाओमी ने रेडमी नोट 7 लॉन्च इवेंट पर कहा था कि कंपनी Redmi Note 7 Pro को लेकर काम कर रही है। याद करा दें कि, गुरुवार को लॉन्च हुए Redmi Note 7 में 6.3 इंच का डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी गई है। स्मार्टफोन की बिक्री चीनी मार्केट में 15 जनवरी से शुरू होगी। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7, Redmi, xioami
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.