Redmi A7 और Redmi A7 Pro की बिक्री आज भारतीय बाजार में शुरू हो गई है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है।
Redmi A7 और Redmi A7 Pro की बिक्री आज भारतीय बाजार में शुरू हो गई है। शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर मिलते हैं। इन फोन में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। A7 में 5200mAh की बैटरी है, जबकि A7 Pro में 6300mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Redmi A7 और A7 Pro की कीमत से लेकर, ऑफर और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Redmi A7 के 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये है। वहीं Redmi A7 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये में मिल रहा है। ये दोनों स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं। ग्राहक Xiaomi की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से इन स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
Redmi A7 में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इन स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। A7 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर चलता है, वहीं A7 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए ये दोनों फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 और A7 Pro के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंड्री कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन IP52 रेटिंग से लैस हैं, जिससे धूल और पानी की छींटों से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,3.5 मिमी ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। A7 में 5200mAh की बैटरी है, जबकि A7 Pro में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी