Redmi A5 जल्द देगा दस्तक, चिपसेट का हुआ लॉन्च से पहले खुलासा

Redmi अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2025 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A5 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1600 x 720 IPS डिस्प्ले मिलेगी।
  • Redmi A5 में 18W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।
  • Redmi A5 में UniSoC T615 प्रोसेसर दिया जाएगा।

Redmi A4 में 6.88 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi अपने नए एंट्री लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 पर काम कर रहा है। बीते साल Xiaomi के सब ब्रांड ने Redmi A4 स्मार्टफोन पेश किया था, जिसके बाद इसका अपग्रेड Redmi A5 दस्तक देने वाला है। यह स्मार्टफोन हाल ही में FCC सर्टिफिकेशन साइट पर भी नजर आ चुका है। आइए Redmi A5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जनवरी की शुरुआत में Redmi A5 एफसीसी सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया, जिससे इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में काफी कुछ पता चला। फोन ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा। यह 5G कनेक्टिविटी के साथ 4 मेमोरी वेरिएंट 3GB/64GB, 4GB/64GB, 4GB/128GB और 6GB/128GB में उपलब्ध होगा। हालांकि, चिपसेट की जानकारी नहीं आई है। अब XiaomiTime की एक हाल ही में आई रिपोर्ट से जानकारी मिली है। कथित Mi कोड के अनुसार, आगामी Redmi A5 (मॉडल नंबर "C3Z") UniSoC T615 चिपसेट से लैस होगा।


Redmi A5 Specifications 


कोड C3Z = UMS9230E" की ओर इशारा करता है, जिससे पुष्टि होती है कि डिवाइस UniSoC T615 से लैस होगा। यह वही चिप है जिसे Tecno Spark Go 1 पर देखा गया। UniSoC T615 में दो ARM Cortex-A75 कोर, 6 Cortex-A55 कोर और एक ARM माली-G57 MP1 ग्राफिक्स कंट्रोलर है, जो सभी 12-नैनोमीटर प्रोसेस पर बेस्ड हैं। हालांकि, यह कोई एक्सट्रीम परफॉर्मेंस नहीं देता है, यह एंट्री लेवल के डिवाइसेज के लिए बेस्ट है जो सिर्फ बेसिक बातों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। 

अफवाहों से पता चला है कि Redmi A5 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1600 x 720 IPS डिस्प्ले मिलेगी। इसमें एक सामान्य प्राइमरी कैमरा और 18W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। Xiaomi कथित तौर पर Redmi A5 को Poco C71 के तौर पर रीब्रांड करने के लिए तैयार है, जिसका मतलब है कि दोनों फोन समान स्पेसिफिकेशंस से लैस होंगे। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इन डिवाइसेज के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi A5, Redmi A5 Specifications, Redmi A5 Feaures

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  4. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  9. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.