50MP कैमरा, 5160mAh बैटरी वाला Redmi A3 Pro जल्‍द होगा लॉन्‍च! यहां दिखाई दिया

Xiaomi ने केनियाई मार्केट में Redmi A3 Pro स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया है। जल्‍द यह डिवाइस ग्‍लोबल मार्केट में उतारी जा सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 15:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A3 Pro जल्‍द आ सकता है ग्‍लोबल मार्केट्स में
  • 50MP कैमरा के साथ पेश की जाएगी डिवाइस
  • ब्‍लूटूथ एसआईजी सर्टिफ‍िकेशन पर देखा गया फोन

Redmi A3 Pro की तो उसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

Xiaomi ने हाल ही में केनियाई मार्केट में Redmi A3 Pro स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया है। रिपोर्टों के अनुसार, जल्‍द यह डिवाइस ग्‍लोबल मार्केट में उतारी जा सकती है। एक ताजा सर्टिफ‍िकेशन से अनुमान मिला है कि फोन कई देशों में लॉन्‍च हो सकता है। फोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस से यह Redmi 14C का रीब्रैंड लगता है। Redmi A3 Pro को ब्‍लूटूथ एसआईजी सर्टिफ‍िकेशन पर देखा गया है। वहां मॉडल नंबर 2409BRN2CG के साथ यह डिवाइस स्‍पॉट हुई है। इसके अलावा फोन की कोई और डिटेल अभी सामने नहीं आई है। 

रिपोर्टों के अनुसार पिछले सप्‍ताह केन्या में Redmi A3 Pro को लॉन्‍च किया गया था। क्‍योंकि यह एक बजट फोन है, लेकिन लूटूथ एसआईजी सर्टिफ‍िकेशन पर मॉडल नंबर के अलावा कोई और जानकारी नहीं है। हालांकि ब्लूटूथ SIG ने कन्‍फर्म किया है कि मॉडल का नाम Redmi A3 Pro होगा। 

बात करें केन्‍या में लॉन्‍च हुए Redmi A3 Pro की तो उसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.88 इंच बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह मीडियाटेक के हीलियो G81 अल्ट्रा प्रोसेसर से पैक्‍ड है। उसके साथ 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। वर्चुअल रैम एक्सपेंशन फीचर भी इस फोन में है, जिससे इसकी 4जीबी रैम को और 4जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 

Redmi A3 Pro में 50 मेगापिक्‍सल का एआई डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 5,160mAh की बैटरी है। यह फोन शाओमी की हाइपर ओएस कस्‍टम स्किन पर करता है। फेस अनलॉक के साथ ही फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा इसमें दी गई है। केन्‍या में इसे दो कलर ऑप्‍शन ब्‍लू और ब्‍लैक में लाया गया है। बाकी मार्केट्स में फोन किन कलर्स में आएगा, यह तो डिवाइस लॉन्‍च के बाद ही पता चलेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  4. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.