Redmi 9 Prime आज भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव इवेंट

Redmi 9 Prime भारत में आज एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जो दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के यूट्यूब चैनल सहित अन्य आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 4 अगस्त 2020 10:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Prime आज दोपहर 12 बजे भारत में होगा लॉन्च
  • आधिकारिक वेबसाइट समेत यूट्यूब और सोशल मीडिया चैनलों पर दिखाया जाएगा लाइव
  • स्पेन में लॉन्च हो चुके Redmi 9 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है फोन

Redmi 9 Prime स्पेन में लॉन्च हो चुके Redmi 9 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है

Redmi 9 Prime आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कंपनी पिछले कुछ दिनों से फोन को टीज़ कर रही है और आखिरकार आज इसे एक लाइव इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस अभी स्पष्ट नहीं हैं। हालांकि कंपनी ने फोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले की मौजूदगी की पुष्टि कर दी है। कुछ अफवाहों का कहना है कि Redmi 9 Prime जून में लॉन्च किए गए Redmi 9 ग्लोबल वेरिएंट का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है और यदि यह सच होता है, तो हम अभी से इस फोन के बारे में काफी कुछ जानते हैं।
 

Redmi 9 Prime India launch: live stream details

रेडमी 9 प्राइम भारत में आज एक वर्चुअल इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जो दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह आधिकारिक वेबसाइट और कंपनी के यूट्यूब चैनल सहित अन्य आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा। Mi India वेबसाइट पर फोन का 'Notify Me' पेज भी लाइव हो गया है।
Advertisement

 

Redmi 9 Prime price in India (expected)

Redmi 9 Prime की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फोन जून में स्पेन में लॉन्च होने वाले Redmi 9 ग्लोबल वेरिएंट का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 यूरो (लगभग 13,100 रुपये) और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 179 यूरो (लगभग 15,800 रुपये) थी।
 

Redmi 9 Prime specifications (expected)

यूं तो Xiaomi ने फुल-एचडी+ डिस्प्ले और एक नॉच सेल्फी कैमरा के अलावा किसी अन्य स्पेसिफिकेशन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जैसा कि हमने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि Redmi 9 Prime स्पेन में लॉन्च हो चुके Redmi 9 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है। यदि यह सच होता है तो हम इस फोन के बारे में पहले से ही सभी स्पेसिफिकेशन जानते हैं। 
Advertisement

रेडमी 9 के ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो इस डुअल-सिम फोन में वाटरड्रॉप स्टाइ नॉच, 19.5 9 आस्पेक्ट रेशियो, 394 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। फोन 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो जी80 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है और माली-जी52 जीपीयू और 4 जीबी तक रैम की जुगलबंदी के साथ आता है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी तक सपोर्ट करता है, जिसे समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के इस्तेमाल से बढ़ाने का विकल्प भी है।

Redmi 9 में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और 118 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। रियर कैमरा में कालीडोस्कोप, अल्ट्रा-वाइड-एंगल मोड, मैक्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड और 30fps पर 1080p रिकॉर्डिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद हैं। रेडमी 9 में एफ/2.0 अपर्चर और 77.8 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा फीचर्स में पाम शटर, पोर्ट्रेट मोड, एचडीआर, स्क्रीन फ्लैश, सेल्फ-टाइमर और बहुत कुछ शामिल हैं।
Advertisement

इसके अलावा Redmi 9 18W क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी 5,020 एमएएच बैटरी के साथ आता है। कंपनी बॉक्स के अंदर एक 10W चार्जर देती है। रेडमी 9 एआई फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है और एक रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  3. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  7. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.