Redmi 9 Power भारत में 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

भारत में Redmi 9 Power के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसका 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 11,999 रुपये में पेश किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2020 13:10 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Power भारत में हुआ लॉन्च
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 6,000mAh बैटरी है इसकी खासियत
  • भारत में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ 22 दिसंबर को होगी पहली सेल

Redmi 9 Power की भारत में कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है

Redmi 9 Power को भारत में Xiaomi के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया गया है। नया मॉडल क्वाड रियर कैमरे और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। रेडमी 9 पावर में लेटेस्ट MIUI 12 शामिल है। नया Redmi फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट, स्टीरियो स्पीकर और 128 जीबी स्टोरेज से लैस आता है। Redmi 9 Power मौजूदा Redmi Note 9 4G का एक रूप है, जिसे पिछले महीने के अंत में चीन में पेश किया गया था। हालांकि इसके कैमरा, रैम और स्टोरेज में थोड़े अंतर हैं। भारत में यह Samsung Galaxy M11, Vivo Y20 और Oppo A53 के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेगा।
 

Redmi 9 Power price in India, availability details

भारत में Redmi 9 Power के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है, जबकि इसका 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 11,999 रुपये में पेश किया गया है। स्मार्टफोन चार रंग विकल्पों में आता है, जिनमें ब्लेज़िंग ब्लू, इलेक्ट्रिक ग्रीन, फेरी रेड और माइटी ब्लैक शामिल हैं। यह Amazon India के साथ-साथ Mi.com पर ऑनलाइन बेचा जाएगा। इसके अलावा इसे Mi Homes, Mi Studios और Mi Stores के जरिए ऑफलाइन खरीदा जा सकेगा। इसकी पहली सेल 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी। फोन जल्द ही ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए भी उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Redmi 9 Power specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 9 पावर एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और इसमें 6.53-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डॉटनॉच डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 और अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर काम करता है और 4 जीबी तक एलपीडीडीआरएक्स रैम के साथ आता है। फोटो और वीडियो के लिए, Redmi 9 Power में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ ही अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो शूटर और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।
 

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Redmi 9 Power के फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर लगा है। कैमरा सेंसर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) और फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है।
Advertisement

रेडमी 9 पावर 128 जीबी तक यूएफएस 2.2 स्टोरेज सपोर्ट करता है, जिसे समर्पित स्लॉट में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन स्टीरियो स्पीकर के साथ भी आता है जो हाई-रेस ऑडियो सर्टिफाइड हैं। अमेज़न प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स सहित कुछ अन्य प्लेटफार्म्स के जरिए एचडी वेब स्ट्रीमिंग के सपोर्ट के लिए इसमें वाइडवाइन एल1 सर्टिफिकेशन भी शामिल है।

Xiaomi ने Redmi 9 Power पर साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल हैं। इसमें 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग (बॉक्स में 22.5W चार्जर मिलता है) सपोर्ट करती है।
Advertisement

रेडमी 9 पावर रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और इसमें एनहैंस्ड लाइफस्पेस बैटरी (ELB) तकनीक शामिल है। रेडमी फोन का डायमेंशन 162.3x77.3x9.6 एमएम और वज़न 198 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stereo speakers
  • Good battery life
  • Decent performance
  • Bad
  • Pre-installed bloatware, spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.