6GB रैम, 5,000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च होंगे Redmi 9 Activ, Redmi 9A Sport फोन!

Redmi 9 सीरीज़ के तहत कथित रूप से दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने वाले हैं। यह दो फोन होंगे Redmi 9 Activ और Redmi 9A Sport। रिपोर्ट में इन दो नए स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स की भी जानकारी दी गई है, जिसमें इनके रैम, स्टोरेज, कैमरा फीचर्स और कलर वेरिएंट आदि शामिल है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 सितंबर 2021 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9 Activ मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से हो सकता लैस
  • Redmi 9A Sport मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर से हो सकता लैस
  • दोनों फोन में मिलेंगे दो कॉन्फिग्रेशन
Redmi 9 सीरीज़ के तहत कथित रूप से दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने वाले हैं। यह दो फोन होंगे Redmi 9 Activ और Redmi 9A Sport। लेटेस्ट रिपोर्ट में इ दो नए स्मार्टफोन के नाम के अलावा, इनके प्रमुख फीचर्स की भी जानकारी दी गई है, जिसमें इनके रैम, स्टोरेज, कैमरा फीचर्स और कलर वेरिएंट आदि शामिल है। दोनों ही फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, Redmi 9 Activ और Redmi 9A Spor फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ दस्तक दे सकते है। हालांकि, दोनों फोन के कलर अलग होंगे।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट में टिप्सटर ईशान अग्रवाल का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Redmi 9 सीरीज़ के तहत दो नए फोन लॉन्च होने वाले हैं, यह फोन Redmi 9 Activ और Redmi 9A Sport होंगे। इसके अलावा, दोनों फोन से जुड़ी कई जानकारियों को सार्वजनिक किया गया है।
 

Redmi 9 Activ

रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 9 Activ मैटेलिक पर्पल कलर में दस्तक देगा। इसके अलावा, फोन में दो कॉन्फिग्रेशन प्राप्त होंगे, एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। इस फोन में 6.53 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही यह मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और इसमें रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर प्राप्त होगा।
 

Redmi 9A Sport

Redmi 9A Sport को लेकर जानकारी दी गई है कि यह फोन मैटेलिक ब्लू कलर में आएगा। साथ ही फोन 2  जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस फोन की बैटरी भी 5,000 एमएएच की होगी।

रेडमी 9 सीरीज़ के यह दो नए फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल इनकी लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 9 Activ, Redmi 9A Sport, Redmi 9 series
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  4. ₹1325 सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन! यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1325 सस्ता खरीदें 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन! यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  5. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  6. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  7. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  9. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  10. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.