Redmi 7A की सेल आज फिर, जानें ऑफर

Xiaomi Redmi 7A Sale: शाओमी रेडमी 7ए खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। शाओमी ब्रांड का यह हैंडसेट आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जुलाई 2019 10:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा है
  • एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है Redmi 7A

Xiaomi Redmi 7A Sale: शाओमी रेडमी 7ए की सेल आज फिर

Xiaomi Redmi 7A खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर है। शाओमी रेडमी 7ए आज एक बार फिर भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। याद करा दें कि शाओमी रेडमी 7ए को इस माह के शुरुआत में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी 7ए एचडी+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है। भारतीय ग्राहकों के लिए कंपनी ने अपने रेडमी 7ए में 12 मेगापिक्सल का Sony IMX486 कैमरा दिया है। इसके अलावा भारतीय ग्राहकों को फोन के साथ दो साल की वारंटी मिलेगी। आइए अब आपको शाओमी रेडमी 7ए की भारत में कीमत, ऑफर और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Redmi 7A की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

रेडमी 7ए (रिव्यू) की कीमत भारत में 5,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,199 रुपये है। फोन मैट ब्लैक, मैट ब्लू और मैट गोल्ड रंग में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, शाओमी अपने रेडमी 7ए हैंडसेट के दोनों ही वेरिएंट को 200 रुपये सस्ते में बेचेगी। हैंडसेट को 5,799 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह छूट जुलाई के लिए है।


सेल ऑफर की बात करें तो रेडमी 7ए के साथ रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक के साथ 125 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। ग्राहकों को 50 रुपये के 44 डिस्काउंट वाउचर कैशबैक के रूप में मॉय जियो ऐप में दिए जाएंगे। कैशबैक ऑफर का लाभ उठाने के लिए जियो यूज़र को 198 रुपये या 299 रुपये में से किसी एक प्लान के साथ रीचार्ज करना होगा। ग्राहक 399 रुपये में मी प्रोटेक्ट सर्विस भी खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Redmi 7A specifications

डुअल-सिम (नैनो) आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। रेडमी 7ए में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।

रेडमी 7ए के पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का सोनी IMX486 कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी 7ए की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Excellent battery life
  • Two-year warranty
  • Bad
  • Sub-par camera performance
  • Bloatware and ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  3. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  4. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  7. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  10. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.