Redmi 7A भारत में लॉन्च होगा 4 जुलाई को

Flipkart की साइट पर Redmi 7A को "स्मार्ट देश का स्मार्टफोन" बताया गया है। फिलहाल, हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जुलाई 2019 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Redmi 7A एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है Redmi 7A में
Redmi 7A को भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि शाओमी इंडिया और Flipkart ने कर दी है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इस हैंडसेट के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। साफ है कि रेडमी 7ए की बिक्री इस पोर्टल पर होगी। फ्लिपकार्ट के अलावा हैंडसेट की बिक्री मी डॉ कॉम और मी होम स्टोर्स में भी होना तया है। वहीं, शाओमी इंडिया के प्रमुख ने भी ट्वीट करके इस संबंध में जानकारी दी है। याद रहे कि Redmi 7A को स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने बीते ही Redmi 7A को भारत में लॉन्च किए जाने का टीज़र ज़ारी किया था।

Flipkart की साइट पर Redmi 7A को "स्मार्ट देश का स्मार्टफोन" बताया गया है। फिलहाल, हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने भी अपने ट्वीट में सिर्फ 4 जुलाई की तारीख का ज़िक्र किया है। वहीं, माइक्रोसाइट पर लिखा है कि फोन तेज़ प्रोसेसर, फेसबुक रेडी कैमरा और भरोसेमंद बैटरी के साथ आएगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Redmi 7A को मई महीने में चीनी मार्केट में उतारा गया था। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 16 जीबी और 32 जीबी।

बीते हफ्ते ही जानकारी दी गई थी कि भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 7A चीनी वेरिएंट से अलग होगा। मनु कुमार जैन ने खुलासा किया था कि Xiaomi खास भारत के लिए एक फीचर को अपग्रेड कर रही है। यह फीचर कौन सा है? यह नहीं बताया था।
Advertisement
 

Redmi 7A स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी 7ए आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। कंपनी ने इस फोन में दो अनोखे सॉफ्टवेयर फीचर दिए हैं। इसमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल मोड है और एक फैमिली गार्जियन फंक्शन भी है।

फोन में 5.45 इंच की एचडी (720x1440 पिक्सल) स्क्रीन है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। फिलहाल, रैम और स्टोरेज के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। हालांकि, कंपनी ने यह ज़रूर बताया कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट होगा। यूज़र 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। हैंडसेट में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आने वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi 7A की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। वैसे, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस जैसे फीचर होना लगभग तय है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Excellent battery life
  • Two-year warranty
  • Bad
  • Sub-par camera performance
  • Bloatware and ads in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 7A price in India, Redmi 7A specifications, Redmi 7A

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.