Redmi 7 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार!

M1810F6LG मॉडल नंबर वाले रेडमी 7 को थाइलैंड की एनबीटीसी और इंडोनेशियो की TKDN द्वारा सर्टिफाई कर दिया गया है।

Redmi 7 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार!
ख़ास बातें
  • रेडमी 7 को थाइलैंड की एनबीटीसी पर सर्टिफाई किया गया
  • Redmi 7 को इंडोनेशिया की TKDN द्वारा सर्टिफाई किया गया
  • Redmi 7 Pro को बीते साल TENAA पर लिस्ट किया गया था
विज्ञापन
जनवरी महीने में Xiaomi से अलग होने के बाद से रेडमी सब-ब्रांड सुर्खियों का हिस्सा रहा है। पहले Redmi Note 7 लॉन्च हुआ। इसके बाद Redmi Note 7 Pro आया। बता दें कि रेडमी नोट 7 प्रो को सबसे पहले भारतीय मार्केट में ही लाया गया। अब एक बार फिर Redmi 7 के बारे में जानकारी सामने आई है। इस बार फोन को थाइलैंड और इंडोनेशिया में सर्टिफाई किया गया है। यह ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की ओर इशारा है। इससे पहले Redmi 7 को 3सी साइट पर लिस्ट किया गया था। यहां पर फोन के लिए इस्तेमाल किया गया मॉडल नंबर थाइलैंड और इंडोनेशिया वाला ही था।

M1810F6LG मॉडल नंबर वाले रेडमी 7 को थाइलैंड की एनबीटीसी और इंडोनेशियो की TKDN द्वारा सर्टिफाई कर दिया गया है। लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी NashvilleChatterClass द्वारा दी गई। यह Redmi 7 के ग्लोबल लॉन्च की ओर इशारा है। Redmi 7 को इससे पहले CCC पर M1810F6LE, M1810F6LT और M1810F6LC मॉडल नंबर के सााथ लिस्ट हुआ था। संभवतः ये चीनी वेरिएंट हैं जिन्हें M1810F6LG मॉडल नंबर वाले ग्लोबल वेरिएंट से पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अफसोस कि नई लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई नई जानकारी नहीं मिल पाई है।

3C लिस्टिंग से पता चला था कि यह 10 वॉट चार्जर और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। रेडमी 7 के बारे में और जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन इस सीरीज़ के प्रीमियम वेरिएंट Redmi 7 Pro को बीते साल TENAA पर लिस्ट किया गया था। दावा किया गया है कि यह डुअल सिम सपोर्ट, 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले और 2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 3 जीबी, 4 जीबी या 6 जीबी रैम होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी होगी। 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा। Redmi 7 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिए जाने का दावा है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। लिस्टिंग से पता चला है कि Redmi 7 Pro का डाइमेंशन 147.76x71.89x7.8 मिलीमीटर होगा और इसकी बैटरी 2,900 एमएएच की होगी।

वैसे, Xiaomi फिलहाल भारत में रेडमी को सब-ब्रांड नहीं बनाने वाली है। ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि Redmi 7 सीरीज़ के स्मार्टफोन कब तक भारत में लॉन्च होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Redmi 7, Redmi 7 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »